दस का दम

रात को सोने से पहले पी लें गुड़ वाला दूध, दूर हो जाएगा जोड़ों का दर्द

दूध और गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जेटिक बनाने में मदद करते हैं गुड़ वाला दूध प्राकृतिक रक्त शोधक का काम करता है, इससे स्किन की बीमारियां दूर होती हैं
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2019, 12:13 PM IST
milk with jaggery
रात को सोने से पहले पी लें गुड़ वाला दूध, दूर हो जाएगा जोड़ों का दर्द

नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग गठिया एवं जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। इसकी वजह पोषण तत्वों की कमी हो सकती है। इन समस्यों से बचने के लिए गुड़ वाला दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि इससे शारीरिक कमजोरी और थकान भी मिटती है।

1.दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड पाया जाता है। वहीं गुड़ में सुक्रोज और ग्लूकोज जैसे गुणकारी तत्व होते हैं। रोजाना रात को सोने से पहले दूध में गुड़ डालकर पीने से जोड़ों का दर्द दूर होता है। ये हड्डियों का मजबूत बनाने का काम करता है।

2. पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को तेज दर्द होता है। चूंकि गुड़ में दर्दनाशक गुड़ होता है। इसलिए एक गिलास गर्म दूध में पचास ग्राम गुड़ मिलाकर रोजाना पीने से दर्द में आराम मिलेगा।

3.गुड़ वाला दूध पीने से खून की अशुद्धियां भी दूर होती हैं। ये प्राकृतिक रक्त शोधक का काम करता है। इससे कील-मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

4.जिन लोगों को गैस्ट्रिक की समस्या होती है उनके लिए भी गुड़ वाला दूध फायदेमंद होता है। इसके लिए रोजाना एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा गुड़ डालकर पिएं। ऐसा करने से डाइजेशन की प्रक्रिया सही रहती है।

5.प्रेगनेंसी के दौरान दूध में गुड़ डालकर पीने से गर्भ में पल रहे बच्चे को पोषक तत्व मिलते हैं। जिसकी वजह से बच्चा हेल्दी पैदा होता है।

6.गुड़ वाला दूध पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है। ये शारीरिक कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद करता है।

7.दूध और गुड़ में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। जिन लोगों को गठिया रोग है। उन्हें गुड़ वाले दूध में थोड़ा अदरक डालकर पीना चाहिए। ये एंटी बायटिक की तरह काम करता है।

9.अगर आप बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए गुड़ वाला दूध उपयोगी साबित हो सकता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने का काम करता है। इससे फैट नहीं जम पाता है।

10.गुड़ में फास्फोरस समेत कई सारे खनिज तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को ताकतवर बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा नहीं होता है।

Published on: