नई दिल्ली। यूं तो किशमिश खाना बहुत फायदेमंद हेता है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। मगर क्या आपको पता है किशमिश का पानी भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट की बीमारियों के लिए लाभदायक होते हैं। ये वजन कम करने में भी असरदार साबित होता है।