भुने चने में लौह तत्व होते हैं ये खून की कमी को दूर करने का काम करता है ये संक्रामक बीमारियों से भी शरीर की रक्षा करता है
नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़-भरी जिंदगी में लोगों के पास चैन से बैठकर नाश्ता करने का भी समय नहीं रह गया है। ऐसे में शरीर कमजोर हो रहा है। जिससे थकान समेत कई अन्य शारीरिक दिक्कतें हो रही हैं। इनसे बचने के लिए भुने चने खाना बहुत फायदेमंद साबित होता है। ये न सिर्फ ताकत बढ़ाने बल्कि शरीर को रोगों से बचाने का भी काम करता है।
1.भुने चने में थियामिन, मैग्नीशियम, मैगनीज और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
2.भुने हुए चने खाने से ग्लाइसेमिसिन्डेक्स कम निकलता है। ये ब्लड में मौजूद अतिरिक्त शुगर को कम करने में मदद करता है। इससे डायबिटीज के रोग में लाभ होता है।
3.भुने चने में फाइटो-ऑस्ट्रोजेन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स नामक पोषक तत्व होते हैं। ये शरीर में एस्ट्रोजन को पैदा करते हैं। इससे खून में ऑक्सीजन की मात्रा सही रहती है।
4.महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को कम करने और ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए भी भुने चने बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें रोजाना एक मुट्ठी सुबह के नाश्ते में शामिल करें।
5.भुने चने में लौह तत्व होते हैं। इसे गर्भावस्था के समय खाने पर होने वाला बच्चा तंदुरुस्त पैदा होता है। वहीं ये मासिक धर्म में होने वाले दर्द से भी छुटकारा दिलाता है।
6.भुने हुए चने में फोलेट और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। इन्हें नाश्ते में खाने से ताकत रहती है। इससे रक्त वाहिकाएं भी मजबूत होती हैं।
7.दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी भुने चने खाना फायदेमंद होता है। इससे कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम होता है।
9.जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें रोजाना नाश्ते में एक मुट्ठी भुने चने खाने चाहिए। ऐसा करने से हीमोग्लोमिन बढ़ता है।
10.भुना चना इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इससे संक्रामक रोगों का खतरा कम होता है।