नजर दोष एवं भूत प्रेत बाधा से बचने के लिए नीम की टहनियों का उपाय कारगर साबित होता है। सोते समय सिरहाने के पास पानी से भरा हुआ बर्तन और उस पर दीया रखने से नकारात्मकता खत्म होती है। देवी मां को सरसों का तेल समेत कुछ खास चीजें चढ़ाने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।
नई दिल्ली। कई लोगों को अक्सर नजर लग जाती है, तो वहीं कुछ के सैंकड़ों दुश्मन रहते हैं। जिसके चलते उनकी तरक्की के रास्ते में रोड़े आ जाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए काली मां के सामन काले कपड़े का किया उपाय बहुत कारगर साबित हो सकता है। इससे और भी कई फायदे होते हैं।
1. दुश्मनों की चाल से बचने के लिए नीम की पेड़ की टहनियों को जलाकर राख बना लें। अब इस राख को काली मां के सामने एक काला कपड़ा बिछाकर उस पर रख दें। अब देवी मां की आरती करें और राख को भी आरती दिखाएं। अब इस कपड़े को बांधकर जमीन में दबा दें। इससे शत्रुओं से बचाव होगा।
2.अगर आपका कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाना चाहता है काली मां के सामने तीन सरसों के तेल के दीपक जलाएं और सात अगरबत्ती जलाएं। अब एक नींबू के दो टुकड़े काटर इसमें तीन लौंग गाड़ दें। अब अगली सुबह नींबू को अपने दुश्मन के घर के बाहर फेंक दें। इससे आपका दुश्मन आपके आगे घुटने टेक देगा।
3.दुश्मन को मात देने के लिए एक काले कागज पर लाल रंग की स्याही या सिंदूर से मां काली का नाम लिखें। अब देवी मां के सामने सरसों के तेल का एक दीपक जलाकर उनके किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करें। इससे लाभ होगा।
4.अगर किसी व्यक्ति पर भूत, प्रेत का साया है तो उन्हें अपने सिरहाने एक पात्र में जल भरकर उसके उपर दीया जलाकर रख दें। अब अगली सुबह उस पानी को चौराहे में डाल दें। ऐसा करने से नकारात्मकता खत्म हो जाएगी।
5.अगर आप पर हमेशा मुसीबतें आती रहती हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाये विच्चै मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे विपत्तियां कम होंगी।
6.जिन लोगों को रुपए-पैसों की दिक्कत है उन्हें ॐ नमो काली कंकाली महाकाली मुख सुन्दर जिह्वा वाली,
चार वीर भैरों चौरासी, चार बत्ती पूजूं पान ए मिठाई, अब बोलो काली की दुहाई। मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में समृद्धता आती है।
7.मुकदमे या कर्ज से छुटकारा पाने के लिए लगातार नौ दिन तक काली मां के सामने गुगुल की धूनी जलाएं। इससे घर में मौजूद नेगिटिविटी से छुटकारा मिलेगा।
8.पापों से मुक्ति पाने के लिए 11 या 21 शुक्रवार काली जी के किसी भी मंदिर का दर्शन करें और अपने सामथ्र्य के अनुसार नारियल और फूल माला चढ़ाएं।
9.शनिवार के दिन मां काली को सरसों के तेल, काले तिल और काली उड़द की दाल चढ़ाने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है। इससे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
10.शुक्रवार को माता को काली चूनरी, चूढ़ी, बिछियां आदि अर्पित करके माता को पांच तरह की मिठाई का भोग लगाने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूर होगी।