scriptआंवले का मुरब्बा समेत खाएं ये 10 चीजें, होने वाला बच्चा होगा गोरा और सुंदर | top 10 healthy foods for getting fair skin tone baby, know what it is | Patrika News

आंवले का मुरब्बा समेत खाएं ये 10 चीजें, होने वाला बच्चा होगा गोरा और सुंदर

locationनई दिल्लीPublished: Feb 04, 2019 06:01:51 pm

Submitted by:

Soma Roy

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए प्रोटीन और विटामिन सी की ज्यादा जरूरत होती है, इसलिए डेयरी उत्पादों का सेवन करें

fair skin baby

आंवले का मुरब्बा समेत खाएं ये 10 चीजें, होने वाला बच्चा होगा गोरा और सुंदर

नई दिल्ली। वैसे तो बच्चे का रंग और उसके नाक-नक्श उसके माता-पिता पर निर्भर करते हैं। क्योंकि ये सभी चीजें जेनेटिक होती हैं, लेकिन कुछ घरेलु नुस्खों के जरिए आप कुछ हद तक इसे बदल सकते हैं। आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार कई ऐसे फल एवं अन्य खाने की वस्तुएं हैं जो स्किन को गोरा बनाने में मदद करते हैं, तो कौन-सी हैं वो चीजें आइए जानते हैं।
1.आंवले का मुरब्बा भी त्वचा की रंगत को निखारने का काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो स्किन को बेदाग बनाने में भी मदद करता है। इसलिए प्रेगनेंसी में दिन में दो से तीन आंवले का मुरब्बा खाने से होने वाले बच्चे को फायदा होता है।
2.गर्भावस्था के दौरान अगर ब्रोकली का सेवन किया जाए तो इससे बच्चे का रंग साफ होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है। ये हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।

3.जो लोग प्रेगनेंसी में बादाम खाते हैं उनका बच्चा गोरा और सुंदर होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को चमकदार बनाता है।
4.कच्चे नारियल में विटामिन ई, ए और प्रोटीन होता है। ये स्किन के नए सेल्स को विकसित करने में मदद करता है। साथ ही रंगत को निखारता है। इसलिए नारियल खाना अच्छा होता है।
5.प्रेगनेंसी में अंजीर और किशमिश भी खाना चाहिए। इसमें फोलिक एसिड, विटामिन c और फाइबर होते हैं। ये त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे स्किन बेदाग रहती है।

6.अगर गर्भवती महिला संतरा, अंगूर और अनानास का सेवन करें तो भी बच्चा गोरा पैदा होता है। क्योंकि इन सभी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। ये स्किन को चमकदार, साफ और हेल्दी बनाने में मदद करता है।
7.स्किन को फेयर बनाने के लिए प्रोटीन की भी जरूरत होती है। इसलिए डेयरी उत्पादों यानि दूध, दही और पनीर का सेवन करना चाहिए।

8.केसर को प्राकृतिक रूप से रंगत निखारने का सबसे बेहतर जरिया माना जाता है। इसलिए दूध में केसर डालकर पीना फायदेमंद होता है।
9.अंडे खाने से भी प्रोटीन मिलता है। इससे स्क्नि हेल्दी बनती है। ये त्वचा को चमकदार भी बनाता है।

10.अगर अखरोट को पीसकर दूध के साथ मिलाकर खाया जाए तो होने वाला बच्चा गोरा होता है। इससे बच्चे की स्किन को पोषक तत्व मिलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो