दस का दम

गुड़ी पड़वा के दिन कर लें ये काम, साल भर खुशियां होंगी आपके साथ

आज के दिन ब्रम्हा जी ने की थी सृष्टि की रचना गुड़ी पड़वा के दिन महाराष्ट्र के लोग डंडे में कपड़ा लपेटकर पूजा करते हैं
2 min read
Apr 06, 2019
gudi padwa 2019
गुड़ी पड़वा के दिन कर लें ये काम, साल भर खुशियां होंगी आपके साथ

नई दिल्ली। चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत माना जाता है। इस दिन को गुड़ी पड़वा के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में इस उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन विशेष उपाय करने से आपका साल भर अच्छा जाएगा।

1.ज्योतिष शास्त्री रामधारी तिवारी के अनुसार हिंदू नव वर्ष को सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब गणेश जी का पूजन करें। ऐसा करने से संकटों से छुटकारा मिलेगा।

2.आज के दिन ब्रम्हा जी की पूजा करने से भी शुभ फल मिलते हैं। उनकी आराधना स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके ही करनी चाहिएं इस दौरान ॐ ब्रह्मणे नमः मंत्र का जाप अवश्य करें।

3.शास्त्रों के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी कारण हिंदू नव वर्ष पर ब्रम्हा जी का ध्यान करने से जीवन में आ रही मुसीबतों से छुटकारा मिलता है। ब्रम्हा जी की कृपा पाने के लिए भगवंस्त्वत्प्रसादेन वर्ष क्षेममिहास्तु में। संवत्सरोपसर्गा मे विलयं यान्त्वशेषतः मंत्र का जाप लाभदायक होगा।

4.कहते हैं कि आज के दिन सात्विक भोजन करने से भगवान प्रसन्न होंते हैं। साथ नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है।

5.गुड़ी पड़वा के दिन ब्राम्हणों को भोजन कराने एवं दक्षिणा देने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। इससे आपकी किस्मत भी चमकेगी।

6.हिंदू नव वर्ष के दिन सुबह पूजन के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। साथ ही मां दुर्गा का ध्यान करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली आएगी और आप पूरा साल अच्छा जाएगा।

7.आज के दिन पूजन का दोगुना फल पाने के लिए ब्रम्हा जी के बैठे हुए स्वरूप की पूजा करें। इसमें वो कमल के आसन पर विराजमान हो।

8.हिंदू पुराणों के अनुसार गुड़ी पड़वा मनाने के कई किस्से मशहूर हैं। जिनमें एक के तहत रामायण काल में श्री राम ने राजा बली के आक्रामक स्वरूप से प्रजा को बचाया था। इसके बाद लोगों ने अपने घरों में फहराया था। जिसे बाद में गुड़ी पड़वा नाम दिया गया।

9.एक दूसरी कथा के अनुसार आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। ये भी मान्यता है कि इसी दिन से सतयुग की शुरुआत भी हुई थी।

10.महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मानाने के लिए एक डंडे में नया कपड़ा लपेटते हैं। अब उस पर लोटा रख देते हैं। लोग इसे विजय का प्रतीक मानते हैं।

Updated on:
06 Apr 2019 11:41 am
Published on:
06 Apr 2019 11:41 am