दस का दम

कामदा एकादशी के दिन कर लें इनमें से कोई भी एक उपाय, दुखों से मिलेगा छुटकारा

विष्णु जी को आम समेत इन चीजों का भोग लगाएं कामदा एकादशी को फलदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है
2 min read
Apr 15, 2019
kamda ekadashi 2019
कामदा एकादशी के दिन कर लें इनमें से कोई भी एक उपाय, दुखों से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहते हैं। इस साल यह पर्व 15 अप्रैल यानि आज मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इससे दुखों से छुटकारा मिलता है। साथ ही व्यक्ति का भाग्य भी तेज होता है।

1.वैष्णव सम्रदाय के लोग आज कामदा एकादशी का व्रत रखेंगे। जबकि इसके पहले यानि रविवार को साधु-संतों ने स्मार्त एकादशी का व्रत रखा था।

2.कामदा एकादशी को फलदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि जो भी भक्त ये व्रत रखता है उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

3.ये व्रत निर्जला रखा जाता है। इस दिन पीले वस्त्र पहनकर पूजा करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं।

4.कामदा एकादशी के दिन विष्णु भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को सभी तरह की मुसीबतों से छुटकारा मिलता है। इससे व्यक्ति का भाग्य भी बलवान बनता है।

5. विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए पूजन के समय पीले गेंदे के फूल चढ़ाएं। साथ ही केवड़ा चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति की तरक्की होगी।

6.कामदा एकादशी के व्रत में विष्णु भगवान को आम, खरबूजा, तिल, दूध और पेड़े का भोग लगाना अच्छा माना जाता है।

7.जो लोग जीवन में तरक्की चाहते हैं उन्हें आज के दिन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

8.कामदा एकादशी के दिन किसी ब्राम्हण को पीला भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होगी।

9.आज के दिन जरूरतमंदों को चने की दाल एवं पीले रंग की मिठाई दान करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आएगी।

10.किसी की शादी में दिक्कतें आ रही हैं तो विष्णु जी को हल्दी की दो साबुत गांठें चढ़ाएं। साथ ही अपनी इच्छा मन में कहें। इससे आपकी परेशानी जल्द ही दूर हो जाएगी।

Published on:
15 Apr 2019 10:57 am