दस का दम

बचपन से ही पॉपुलर हो गए हैं इन क्रिकेटर्स के बच्चे, पापा से भी ज्यादा हैं इनके चहेते

छह अलग-अलग भाषाओं में जवाब देकर धोनी की बेटी ने लोगों को कर दिया था सरप्राइज क्रिकेटर गौतम गंभीर की बेटी ने भी यो-यो चैलेंज पूरा कर बटोरी थी वाहवाही
2 min read
Apr 26, 2019
famous star kids
बचपन से ही पॉपुलर हो गए हैं इन क्रिकेटर्स के बच्चे, पापा से भी ज्यादा हैं इनके चहेते

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान में छक्के—चौके जड़ने वाले क्रिकेटर्स भले ही अपने हुनर की वजह से लोगों केे दिलों पर राज करते हो, लेकिन उनके बच्चे दुनिया में कदम रखते ही पॉपुलर हो गए हैं। फिर चाहे वो महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा हो या सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया। ये सभी स्टार किड्स अपनी क्यूटनेस और अनोखे टैलेंट की वजह से सबके चहते बने हुए हैं। आज हम आपको उन्हीं मशहूर क्रिकेटर्स के बच्चों के बारे में बताएंगे, जिनकी पॉपुलैरिटी अपने पापा से भी ज्यादा है।

1.जीवा धोनी का नाम फेमस स्टार किड्स के मामले में सबसे आगे है। वो भले ही अभी महज 4 साल की हैं, लेकिन उनका टैलेंट अभी से लोगों को उनका दीवाना बना रहा है। दरअसल धोनी अपनी बेटी को उत्साहित करने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर उनका वीडियो पोस्ट करते हए दिखते हैं। जिसमे जीवा मस्ती करते हुए नजर आती हैं।

2.कुछ समय पहले धोनी ने जीवा का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो अपनी बेटी से कैसे हो पूछते हैं और बदले में जीवा उन्हें छह अलग—अलग भाषाओं में जवाब देती हैं। लैंग्वेज को तेजी से सीखने की उनकी इस क्षमता को देख सभी हैरान हैं।

3.इतना ही नहीं जीवा को प्यानो बजाने का भी खूब पसंद है। धोनी की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो में वो इस इंस्ट्रूमेट को बजाते हुए दिखती हैं। धोनी अक्सर मैच के टूर पर अपने परिवार को ले जाते हैं। इस दौरान जीवा भी उन्हें चीयर करने जाती हैं।

4.क्रिकेटर सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया रैना भी पॉपुलैरिटी के मामले में कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके भी कई चाहने वाले हैं। ग्रेसिया देखने में जितनी मासूम हैं, उतना ही उनका अंदाज भी काफी चुलबुला है। तभी हाल ही में वोे धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करती हुई एक वीडियो में नजर आई थीं।

5.ग्रेसिया को डांस करना काफी पसंद हैं। इसलिए वो अक्सर मूवीज के गानों पर ठुमके लगाती हैं। इसके अलावा उन्हें बचपन से ही स्विमिंग का भी शौक है। तभी रैना को अक्सर उन्हें पूल पर ट्रेनिंग देते हुए देखा जा सकता है।

6.लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने के मामले में क्रिकेटर शिखर धवन के बेटे जोरावर धवन भी कम नहीं है। वो अभी महज 5 साल के हैं, लेकिन पापा की तरह उन्हें बचपन से ही फिटनेस का क्रेस है।

7.तभी तो जोरावर अक्सर अपने पापा शिखर धवन के साथ खेलते—कूदते नजर आते हैं। इतना ही नहीं शिखर से वो ट्रेनिंग भी लेते हैं। उनके पापा के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में जोरावर डाइव लगाते हुए देखने को मिले थे।

8.टैलेंट के मामले में गौतम गंभीर की बेटी अजीन गंभीर का भी कोई जवाब नही है। पिछले कुछ समय पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो यो-यो चैलेंज पूरा करते हुए नजर आई थीं।

9.दरअसल यो-यो एक ऐसा चैलेंज है जिसे खिलाड़ियों को पार करना होता है। मगर मोहम्मद शामी समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों के इसमें फेल होने पर ये चैलेंज और भी टफ लगता है। मगर गंभीर की बेटी अजीन इसे आसानी से करती हुई दिखती हैं।

10.दरअसल गंभीर ने अपनी बेटी का ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि उनकी बेटी इस चैलेंज को निभाती हुई दिख रही हैं। गंभीर के इस वीडियो से अजीन को काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

Published on:
26 Apr 2019 07:03 am