दस का दम

खुबह खाली पेट खा लें ये एक चीज, कैंसर समेत कई बीमारियों से होगा बचाव

लहसुन खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है। रोजाना खाली पेट लहसुन खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
2 min read
Mar 03, 2019
garlic benefits
खुबह खाली पेट खा लें ये एक चीज, कैंसर समेत कई बीमारियों से होगा बचाव

नई दिल्ली। आजकल लोगों में कैंसर और थायरॉइड समेत कई बीमारियां तेजी से फैल रही है। इसकी वजह गलत लाइफस्टायल और मिलावटी भोजन है। इन रोगों से बचने के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल एवं अन्य तत्व रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।

1.आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार लहसुन में शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के तत्व होते हैं। इसलिए रोजाना खाली पेट लहसुन की एक से दो कलियां खाने से कैंसर से बचाव होता है। ये बैक्टीरिया को फैलने नहीं देता है।

2.लहसुन का सेवन खून के थक्के जमने से भी रोकता है। इसके नियमित सेवन से खून पतला और लाल बनता है। ये खून को साफ करने का भी काम करता है।

3.प्रेगनेंसी में लहसुन खाने से मां का स्वास्थ सही रहने के अलावा होने वाला बच्चा भी तंदुरुस्त पैदा होता है। इससे बच्चे का वजन सही पैमाने में होता है।

4.लहसुन खाने से शरीर में टी-सेल्स, फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स आदि प्रतिरोधी तत्व बढ़ते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है।

5.लहसुन को लौंग के साथ पीसकर पेस्ट बनाकर दांतों पर लगाने से दांत दर्द, मसूड़ों से खून या सूजन आना एवं दर्द की शिकायत दूर होती है।

6.लहसुन को गुड़ के साथ खाने पर ब्लड प्रेशर में फायदा होता है। ये शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

7.लहसुन की 10 से 12 कलियों को पानी में उबालकर इसे हल्का ठंडा करके पीने से पेट की तकलीफों से राहत मिलती है।

8.लहसुन खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। जिसके चलते सर्दी-जुकाम और वायरल बीमारियों का खतरा कम होता है।

9.खाली पेट लहसुन की कलियों को अच्छे से चबाकर खाने से खट्टी डाकरे आना एवं जी मिचलाने की समस्या खत्म होती है।

10.लहसुन का सेवन मोटापा कम करने में भी उपयोगी साबित होता है। इसे पानी में उबालकर वेनिगर के साथ खाने पर मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

Published on:
03 Mar 2019 02:46 pm