वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘जुदाई’ उनके करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म में उर्मिला का किरदार कुछ हद तक ग्रे शेड्स लिए हुए था। बावजूद इसके उन्होंने दर्शको का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए उर्मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गईं।