24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / हिंगौनिया गौशाला का हाल देख सन्न रह गए NGO सदस्य, गायों की लाशों के लगे हुए थे ढेर

हिंगौनिया गौशाला का हाल देख सन्न रह गए NGO सदस्य, गायों की लाशों के लगे हुए थे ढेर

इस गौशाला में बुधवार सुबह उस वक्त फिर से फसाद हो गया जब दो एनजीओ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अचानक से गौशाला पहुंच गए। ये सभी यहां की स्थिति देखकर दंग रह गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 3 Aug 2016, 2:45 PM IST

शहर की हिंगोनिया गौशाला एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस बार भी वजह बना है गौशाला में गायों की अकाल हो रही मौतों और व्याप्त दुर्दशा का मामला। दरअसल, इस गौशाला में बुधवार सुबह उस वक्त फिर से फसाद हो गया जब दो एनजीओ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अचानक से गौशाला पहुंच गए। ये सभी यहां की स्थिति देखकर दंग रह गए।

एनजीओ पदाधिकारी राहुल मंगल ने बताया कि हम तो गायों के लिए हरा चारा लेकर पहुंचे थे लेकिन जब गौशाला में घुसे तो बदबू और गंदगी के कारण सांस लेना भी दुश्वार हो गया। चारा और पानी नहीं मिलने से बेहाल कुछ गायों को कर्मचारियों ने आईसीयू के बाहर छोड़ दिया था लेकिन उनको समय पर नहीं संभाला गया और गायों की मौत हो गई।

मंगल ने बताया कि गौशाला परिसर के अंदर ऐसी करीब सौ से भी ज्यादा गायें मृत पड़ी थी और कुछ बेहाल हो रही थी। मंगल ने बताया कि हमने काफी देर तक निगम के अफसरों का इंतजार किया लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। मंगल और अन्य पदाधिकारी हरे चारे से भरी ट्रोलियां गौशाला में छोड़कर रवाना हो गए।