24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / बिहार से बंगाल तक कांपी धरती: नेपाल के कोशी में आया 5.4 का भूकंप, समस्तीपुर-सिलिगुड़ी में सहमे लोग

बिहार से बंगाल तक कांपी धरती: नेपाल के कोशी में आया 5.4 का भूकंप, समस्तीपुर-सिलिगुड़ी में सहमे लोग

Earthquake Near Sikkim Border: नेपाल के पूर्वी हिस्से में मंगलवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत समेत कई पड़ोसी देशों में महसूस किए जाने की खबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 24 Nov 2026, 8:32 AM IST

earthquake near Sikkim border

Nepal earthquake today: नेपाल में भूकंप से डोली धरती, भारत, भूटान, बांग्लादेश और चीन तक पहुंचा असर (Photo Credit- X/@airnewsalerts)

Nepal earthquake Today: मंगलवार की ठंडी सुबह लोग रजाइयों में दुबके थे, तभी पूर्वी नेपाल से उठी कंपन बिहार और बंगाल तक जा पहुंची। समस्तीपुर में करीब दो सेकेंड तक जमीन डोली, तो सिलिगुड़ी में भी झटके महसूस हुए। कई सालों बाद ऐसा अनुभव होने से बहुत लोग समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या है। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

नेपाल के कोशी प्रांत में आया भूकंप, तीव्रता 5.3 से 5.4 के बीच

नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह आए भूकंप के झटके पड़ोसी भारतीय राज्यों तक महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी है। वहीं भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इसे 5.3 तीव्रता का बताया है। दोनों आंकड़ों में मामूली अंतर है, जो आमतौर पर अलग-अलग निगरानी प्रणालियों के कारण होता है।

सुबह 7:02 बजे आया भूकंप, सिक्किम सीमा के पास था केंद्र

एनसीएस के मुताबिक भूकंप भारतीय समय से सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर आया। इसका केंद्र 27.855 उत्तर अक्षांश और 87.909 पूर्व देशांतर पर दर्ज हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार केंद्र सिक्किम सीमा के नजदीक ताप्लेजुंग जिले में लेलेप से करीब नौ किलोमीटर दूर था। गहराई को लेकर भी दोनों एजेंसियों के आंकड़े अलग हैं। एनसीएस ने इसे 20 किलोमीटर बताया, जबकि एक अन्य रिपोर्ट में यह 10 किलोमीटर कही गई।

समस्तीपुर में दो सेकेंड तक डोली धरती, सिलिगुड़ी में भी महसूस हुए झटके

बिहार के समस्तीपुर में सुबह लगभग 7 बजकर 4 मिनट पर धरती हिली। कंपन करीब दो सेकेंड तक रहा। ठंड के कारण ज्यादातर लोग घरों के भीतर थे और कई सालों बाद ऐसा झटका महसूस होने से उन्हें स्थिति समझने में देर लगी। कुछ ने हल्की हलचल को महसूस किया, तो कुछ को पता ही नहीं चला। पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में भी झटके दर्ज किए गए। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी कंपन महसूस हुआ होगा।