24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / दिल्ली में होगी बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक, 27-28 नवंबर को होगा आयोजन

दिल्ली में होगी बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक, 27-28 नवंबर को होगा आयोजन

BJP National Office Bearers Meeting: बीजेपी 27-28 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक आयोजित करेगी। इस बैठक का आयोजन दिल्ली में होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Nov 2026, 7:39 AM IST

PM Narendra Modi with Nitin Nabin

पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Photo - ANI)

बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक का आयोजन 27 और 28 नवंबर को दिल्ली में होगा। पूसा परिसर में यह बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बैठक में मुख्य संगठनात्मक प्राथमिकताओं, पार्टी के सामने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और पार्टी के भविष्य के रोडमैप पर चर्चा हो सकती है।

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा संभव

2027 में फरवरी/मार्च में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में दिल्ली में 27 और 28 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में इन विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा संभव है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार है और बीजेपी सत्ता में बने रहने की रणनीति पर फोकस करेगी।

पिछले महीने हुई थी उत्तर प्रदेश में राज्य कार्यसमिति की बैठक

पिछले महीने 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में राज्य कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) इस बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। राज्य कार्यसमिति की इस बैठक में गृह मंत्री शाह के साथ उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के साथ-साथ पार्टी संगठन के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी अपना संगठनात्मक रोडमैप और चुनावी रणनीति तैयार कर रही है और इस बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई थी। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ राज्य नेतृत्व, जिला अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था। इसमें संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई, जमीनी स्तर पर पहुंच की समीक्षा की गई और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए लक्ष्य तय किए गए।

यह खबर अपडेट हो रही है...