मेटा के अनुसार प्रतिबंधित सामग्री में ऑनलाइन गेमिंग, एआइ से तैयार हस्तियों के चित्र और वीडियो, देश की संप्रभुता के लिए खतरा माने गए कंटेंट और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री शामिल थी। कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों, आइ4सी और राज्य पुलिस एजेंसियों के नोटिस भी आधार बने। भारत में थ्रेड्स पर भी 20 हजार से ज्यादा कंटेंट प्रतिबंधित किए गए।