दस का दम

होली 2019 : सिर से सात बार उतारकर होलिका में जला दें श्रीफल, दूर हो जाएगी सारी परेशानियां

होलिका की परिक्रमा करते समय अपने ईष्ट देव का ध्यान करें इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी होलिका में पांच तरह के अन्न से आहूति देने पर घर में हमेशा मां अन्नपूर्णा की कृपा रहती है
2 min read
Mar 10, 2019
holika dahan ke upay
होली 2019 : सिर से सात बार उतारकर होलिका में जला दें श्रीफल, दूर हो जाएगी सारी परेशानियां

नई दिल्ली। होलिका दहन का दिन हिंदू धर्म में बहुत खास होता है। क्योंकि उस दिन कुछ विशेष उपाय अपनाने से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही लोगों के जीवन में खुशहाली आती है। आज हम आपको होलिका दहन पर अपनाए जाने वाले कुछ ऐसे ही खास टोटकों के बारे में बताएंगे।

1.अगर किसी व्यक्ति पर भूत-प्रेत या जादू-टोने का असर हो तो पीड़ित के सिर से सात बार श्रीफल यानि नारियल उतार लें। अब होलिका दहन के समय इसे अग्नि में जला दें। ऐसा करने से सारी मुसीबतें दूर हो जाएंगी।

2.परिवार के सदस्यों की लंबी आयु एवं खुशहाली के लिए होलिका दहन के समय अन्न की आहूति दें। इससे लाभ होगा।

3.होलिका की सात बार परिक्रमा करने और इस दौरान अपने ईष्ट देवी-देवता का ध्यान करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इससे तरक्की के नए रास्ते बनेंगे।

4.घर एवं परिवार के सदस्यों को मुसीबतों से बचाने के लिए होलिका दहन के समय अलाएं-बलाएं जलाएं। ये एक की तांत्रिक क्रिया है। हालांकि आम लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे नजर दोष दूर होता है।

5.जो लोग चाहते हैं कि उनके घर में हमेशा धन-धान्य बना रहे, उन्हें होलिका दहन के समय अग्नि में गेहूं की बालियां, हरे चने, गन्ना और कोई एक मिठाई डालनी चाहिए। इससे होलिका माता की आप पर कृपा होगी।

6.दुखों से छुटकारा पाने के लिए होलिका में एक कागज पर अपनी समस्या लिखकर जला दें। इससे आपकी परेशानियां भी जलकर राख हो जाएंगी।

7.अगर किसी को बार-बार नजर लगती रहती है और इसके चलते वो हमेशा बीमार रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय अग्नि में उबटन डालें। इसके इस्तेमाल के लिए सरसों के तेल में बेसन मिलाकर पीड़ित व्यक्ति के शरीर पर लगाएं। अब इसे छुड़ाकर किसी कागज में रख दें। अब इसे ही होलिका में डालें। इससे नजर दोष खत्म होगा।

8.होलिका में पांच तरह के अन्न और सब्ज्यिां डालने से घर में बरक्कत होती है। इससे कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

9.होलिका दहन के समय उसकी परिक्रमा करें और हर एक फेरे के बाद थोड़ा जल गिराएं। ऐसा करने से मन को शांति मिलेगी और तरक्की होगी।

10.होलिका दहन के समय विष्णु जी के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है।

Updated on:
10 Mar 2019 11:41 am
Published on:
10 Mar 2019 11:41 am