दस का दम

होली 2019 : इस बार पर होलिका दहन के दिन बन रहा है ये खास संयोग, ये है पूजा के शुभ मुहूर्त

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 8:58 बजे से लेकर रात 12:05 बजे तक रहेगा इस बार होलिका दहन के दिन वीणा योग बन रहा है, इससे ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2019, 5:07 PM IST
holika dahan muhurat
होली 2019 : इस बार पर होलिका दहन के दिन बन रहा है ये खास संयोग, ये है पूजा के शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। होलिका दहन का पर्व इस बार 20 मार्च को है। यूं तो ये दिन हिंदू धर्म में बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन की गई पूजा का दोगुना लाभ मिलता है। मगर इस बार होलिका दहन का पर्व इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें दो विशेष संयोग बन रहे हैं। जिससे सभी राशि के लोगों को लाभ होगा।

1.ज्योतिष शास्त्री कृष्णकांत त्रिपाठी के अनुसार इस बार होलिका दहन का पर्व उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में पड़ रहा है। चूंकि यह नक्षत्र सूर्य का है, इसलिए होलिका की पूजा करने से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

2.ज्योतिषाचार्यों की गणना के अनुसार इस बार होली पर सात ग्रह एक साथ आ रहे हैं, जिससे वीणा योग बन रहा है। ये संयोग धन और ऐश्वर्य लेकर आता है। जिससे व्यक्ति का जीवन सुखमय बीतेगा।

3.होलिका दहन पूर्वा फाल्गुन नक्षत्र में भी पड़ रही है, इसलिए सूर्य के साथ शुक्र ग्रह का भी सकारात्मक फल मिलेगा। इससे व्यक्ति का आकर्षण बढ़ेगा।

4.ज्योतिष शास्त्री कृष्णकांत के अनुसार इस बार होली में बनने वाले शुभ योग करीब सात साल बाद बन रहे हैं। इसलिए पूरे साल सूर्य की सब पर कृपा रहेगी। जिससे सभी राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

5.इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 20 मार्च को रात 8:58 बजे से लेकर रात 12:05 बजे तक है। इस बीच पूजन करने से दोगुना लाभ मिलेगा।

6.होलिका के पहले लगने वाली भद्रा पुंछ की शुरुआत 20 मार्च को शाम 5:24 बजे से होगी। जो कि शाम 6:25 बजे तक रहेगी। वहीं भद्रा मुख की शुरुआत शाम 6:25 बजे से होगी। जो कि रात 8:07 बजे तक रहेगी।

7.होलिका दहन की पूजा में गेहूं की बालियां एवं सात तरह का अनाज डालें। इससे घर में अन्न और धन की वद्धि होगी।

8.होलिका की परिक्रमा करते समय सिंदूर अवश्य चढ़ाएं। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होगी। साथ ही परिवार का महौल शांतिमय बनेगा।

9.होलिका दहन का दिन नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा दिलाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसलिए इस दिन सिर से सात बार नारियल उतारकर होलिका में जला दें। इससे नजर बाधा दूर हो जाएगी।

10.जो लोग धन की वृद्धि चाहते हैं उन्हें होलिका दहन के बाद अगले दिन उसकी राख एक चांदी के डिब्बे में भरकर अपनी तिजोरी में रखना चाहिए, इससे लाभ होगा।

Updated on:
16 Mar 2019, 5:07 PM IST
Published on: