
नई दिल्ली। इस बार होलिका दहन (Holika Dahan 2020) का पर्व 9 मार्च को पड़ रहा है। चूंकि इस बार दहन के समय भद्राकाल नहीं रहेगी इसलिए प्रदोष काल में यानी शाम 6:30 से 7:20 तक होलिका जलाई जा सकेगी। जबकि पूर्णिमा तिथि रात 11 बजे तक रहेगी। अगर इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय (Upay) किए जाए तो रुपए-पैसों की दिक्कत दूर होने के साथ दूसरी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो कौन-से हैं वो तरीके आइए जानते हैं।
1.पंडित रमाकांत मिश्र के अनुसार होलिका दहन के दिन आहूति देते समय अनाज का प्रयोग करना अच्छा माना जाता है। इसलिए भुट्टे के दाने, उड़द, गेहूं, मसूर, चना, चावल या जौ में किसी एक चीज को चढ़ाएं। ऐसा करने से धन-धान्य (increse money) की वृद्धि होगी।
2.होलिका दहन की पूजा (holika dahan puja) करते समय व्यक्ति को पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठना चाहिए। इससे पूजन का दोगुना फल मिलेगा।
3.होलिका दहन में प्रसाद के तौर पर गुड़, बताशे, कच्च आम और गन्ना चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।
4.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए होलिका दहन से पहले सात बार कच्चा सूत लपेटे। इसके बाद दहन के समय उसमें रोली, चंदन, साबुत मूंग, साबुत हल्दी, नारियल और गुलाल डालें। ऐसा करने से आपको कामयाबी मिलेगी।
5.लंबी आयु के लिए अपने सिर से लेकर पैर तक काले धागे को नापे। इसे दो से तीन बार उसी लंबाई के बराबर लपेटकर तोड़ लें। अब इस धागे को होलिका दहन के समय डाल दें। इससे आपको बुरी नजर नहीं लगेगी। साथ ही उम्र भी लंबी होगी।
6.होलिका दहन के दिन सवा किलो चावल की खीर बनाकर कुष्ठ रोगियों को खिलाएं। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होगी।
7.होलिका दहन के समय एक सूखे नारियल में चीनी और घी भरकर डाल दें। इस दौरान अपने ईष्ट देव या देवी का ध्यान करें। ऐसा करने से धन प्राप्ति में आ रही रुकावट दूर होगी।
8.श्री सूक्त का पाठ भी लाभदायक होता है। इसलिए होलिका दहन के समय ग्यारह बार इसका पाठ करें। इससे धन की किल्लत दूर होगी।
9.होलिका दहन की रात को अपने घर की उत्तर दिशा में एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसे रात भर जलने दें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता का नाश होगा।
10.पंडित रमाकांत मिश्र के अनुसार होलिका दहन के दिन नागकेसर को होलिका में छुआकर इसे चांदी की डिब्बी में भर लें। अब इसे अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन की वृद्धि होगी।