दस का दम

घर में इन जीवों के रखते ही होते हैं ये 10 फायदे, मां लक्ष्मी देती हैं दस्तक

हिंदू पुराणों के अनुसार घर में तोता पालने से धन की वृद्धि होती है गौ दान करने से ब्रम्हृ हत्या के पाप से भी मुक्ति मिल सकती है

2 min read
Jun 17, 2019
घर में इन जीवों के रखते ही होते हैं ये 10 फायदे, मां लक्ष्मी देती हैं दस्तक

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जीव-जंतुओं के घर में रखने न रखने को लेकर कई बातें कहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है। इससे तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी को आगमन होता है।

1.पंडित हरिओम चतुर्वेदी के अनुसार हिन्दू मान्यताओं के अनुसार गाय कोइसे गाय के साथ भी जोड़ते हैं। इसे शुक्र के साथ भी जोड़ा जाता है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छा नहीं है उन्हें गौदान करना चाहिए।

2.अगर किसी पर ब्रम्ह हत्या का पाप है या कोई मरते समय बहुत कष्ट झेल रहा है तो उसके मन की शांति के लिए गौ दान करना अच्छा माना जाता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

3.हिंदू धर्म के अनुसार घर में तोता पालने से बुध की बुरी दुष्टि परिवार से दूर ही रहती है। इससे घर में खुशहाली का महौल रहता है।

4.पंडित हरिओम के अनुसार घर में मछली पालना शुभ माना जाता है। यह सुख-समृद्धिदायक होता है। ऐसा कहा जाता है कि मछलियां मालिक पर आने वाली आपदा अपने ऊपर ले लेती हैं।

5.कुत्तों को इंसानों से भी ज्यादा वफादार माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसे अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि काले कुत्ते को पालने से संतान की प्राप्ति होती है।

6.जिन लोगों के घर में पैसा नहीं टिकता है उन्हें घर में सफेद खरगोश पालना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। नतीजतन धन-धान्य की वृद्धि होती है।

7.तरक्की के लिए घर में लाल छोटी चिड़िया पालना भी शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। इन चिड़िया को लाल मुनिया के नाम से जाना जाता है।

8.घर में मां अन्नपूर्णा की कृपा बनाए रखने के लिए बछ़ड़ा पालना अच्छा माना जाता है। इससे घर में खुशहाली आती है। साथ ही ऐसा घर धन-धान्य से भरा रहता है।

9.जो लोग पराक्रम में वृद्धि चाहते हैं उन्हें घर में सफेद घोड़ा पालना चाहिए। इससे आपका सूर्य और मंगल ग्रह मजबूत होगा।

10.मोर रखना भी अच्छा माना जाता है। इससे वैभव आता है। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों से भी बचाव होता है।

Published on:
17 Jun 2019 09:53 am
Also Read
View All

अगली खबर