दस का दम

प्रेमी जोड़ों के लिए वरदान से कम नहीं ये मंदिर, जाते ही बनते हैं ये 10 काम

हिमाचल के कुल्लु में स्थित है ये मंदिर, इसका नाम शंगचूल महादेव है इस मंदिर में कपल्स को शरण मिलती है, उनकी यहां खूब खातिरदारी की जाती है

2 min read
May 16, 2019
प्रेमी जोड़ों के लिए वरदान से कम नहीं ये मंदिर, जाते ही होते हैं ये 10 फायदे

नई दिल्ली। यूं तो प्यार को किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता है। ये जाति का भेद नहीं मानता है, लेकिन कई बार परंपराओं और समाज के नाम पर इन रिश्तों को लोग स्वीकार नहीं कर पाते हैं। जिसके चलते कपल्स घर से भाग जाते हैं। ऐसे ही प्रेमी जोड़ों के लिए हिमाचल प्रदेश में बना एक मंदिर किसी वरदान से कम नहीं है। यहां न सिर्फ उन्हें आसरा मिलता है, बल्कि देवी उनकी मदद भी करती हैं।

1.लव बर्ड्स का ये फेमस मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लु में शांघड गांव में स्थित है। ये मंदिर बहुत खूबसूरत है। यहां मंदिर के शांतमय वातावरण के साथ प्राकृतिक सुंदरता का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।

2.इस अद्भुत मंदिर का नाम है शंगचूल महादेव का मंदिर। यहां आने वाले सभी कपल्स को शरण दी जाती है। यहां उनकी खूब खातिरदारी की जाती है। मंदिर के सदस्य इस बात का ध्यान रखते हैं कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो।

3.ये मंदिर करीब 100 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। इस मंदिर के दरवाजे प्रेमी जोड़ों के लिए हमेशा खुले रहते हैं। यहां किसी भी धर्म या जाति के लोगों रह सकते हैं।

4.बताया जाता है कि यहां घर छोड़कर शरण लेने आने वाले प्रेमी जोड़ों पर शंगचूल महादेव की कृपा रहती है। वे उनकी रक्षा करते हैं। इससेे उनका कोई भी कुछ बिगाड़ नहीं सकता है।

5.महादेव के आशीर्वाद से सच्चा प्यार करने वाले प्रेमी जोड़ों की शादी भी जल्द हो जाती है। इसमें विरोध करने वाले लोग भी शांत हो जाते हैं।

6.कहते हैं कि जो भी प्रेमी जोड़ा यहां दर्शन करके जाता है उनके जीवन में आने वाली मुसीबतें दूर होती हैं। इससे उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनता है।

7.कई प्रेमी जोड़ों के घर से भाग जाने पर उनके परिवार वाले काफी नाराज रहते हैं। ऐसे में कई बार वो गलत कदम भी उठा लेते हैं, मगर इस मंदिर में शरण लेने वाले प्रेमी जोड़ों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है।

9.माना जाता है कि शंगचूल महादेव मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों की सारी मुरादे पूरी होती है। यहां प्रवेश करते समय चमड़े के जूते, चप्पल, बेल्ट और पर्स रखने पर पाबंदी होती है।

10.इस मंदिर में आने पर लोगों को मांस, मदिरा आदि का भी त्याग करना पड़ता है।

Published on:
16 May 2019 02:03 pm
Also Read
View All