दस का दम

देश पर संकट आते ही रंग बदल देता है इस कुंड का पानी, ऐसे लगाते है अनहोनी का पता

कश्मीर के तुलमुला गांव में स्थित है खीर भवानी माता का मंदिर कुंड का पानी संकट आने पर काले और लाल रंग का हो जाता है

2 min read
Apr 14, 2019
देश पर संकट आते ही रंग बदल देता है इस कुंड का पानी, ऐसे लगाते है अनहोनी का पता

नई दिल्ली। यूं तो भारत में कई ऐसी जगहें और मंदिर हैं जिन्हें चमत्कारिक माना जाता है। इन्हीं में शामिल है कश्मीर में स्थित खीर भवानी का मंदिर। यहां बना कुंड इतना प्रभावशाली है कि ये अनहोनी के होने से पहले ही उसका संकेत दे देता है। जानकारों के मुताबिक कुंड का पानी देश पर संकट आने से पहले ही अपना रंग बदल देता है।

1.देवी मां का ये चमत्कारिक मंदिर कश्मीर के गांदरबल जिले में मौजूद तुलमुला गांव में स्थित है। इसका नाम खीर भवानी का मंदिर है।

2.इस मंदिर का नाम यहां भक्तों की ओर से चढ़ाए जाने वाले प्रसाद के आधार पर रखा गया है। यहां लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर देवी मां को दूध और खीर का भोग चढ़ाते हैं।

3.मंदिर परिसर में ही एक कुंड भी है। लोग इसमें भी भोग अपर्ण करते हैं। बताया जाता है कि इस कुंड का पानी देश में आनी वाली विपदाओं का संकेत देता है।

4.स्थानीय लोगों एवं मंदिर के पुजारी के अनुसार जब भी देश पर कोई संकट आने वाला होता है तब कुंड का पानी अपने आप काला हो जाता है। इससे लोग अनहोनी का पता लगाते हैं।

5.देवी मां का ये मंदिर चीड़ के पेड़ों से ढका हुआ रहता है। यहां पहाड़ों से पानी बहकर कुंड में जाकर मिलता है। ये पानी मुसीबतों के आने पर धीरे-धीरे अपना रंग बदलने लगता है।

6.लोगों के मुताबिक जब भी कश्मीर में संकट गहराता है या उपद्रव बढ़ता है तो कुंड के पानी का रंग लाल भी हो जाता है।

7.देवी मां का ये मंदिर काफी सिद्ध है। यहां दर्शन करने मात्र से लोगों के कष्ट दूर हो जाते हैं।

8.मंदिर में जून के माह में एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इसे ज्येष्ठ अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।

9.खीर भवानी माता के मंदिर में लगने वाले मेले में लोग काफी दूर-दराज से आते हैं। इससे उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Published on:
14 Apr 2019 04:38 pm
Also Read
View All