11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में कभी न रखें ये 10 चीजें, आ सकती है दरिद्रता

कभी भी खंडित दीपक से न करें आरती, इससे नकारात्मकता आ सकती है घर के प्रवेश द्वार पर जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 14 Apr 2019, 5:10 PM IST

negativity with vastu dosh

घर में कभी न रखें ये 10 चीजें, आ सकती है दरिद्रता

नई दिल्ली। कई लोग खूब मेहनत से पैसा कमाते है और बचत करने की सोचते हैं, लेकिन कभी भी उनके पास धन नहीं टिकता है। इसकी वजह वास्तु दोष हो सकती है। इससे घर में नकारात्मकता आ सकती है।

चैत्र नवरात्रि 2019 : धान के लावे से करें व्रत का समापन, देवी मां की कृपा से मिलेगा धन

1.वास्तु एक्सपर्ट निधि खेड़ा के अनुसार घर में वास्तु दोष का बड़ा कारण भगवान की खंडित मूर्तियों का रखना हो सकता है। ये घर में नकारात्मकता लाती हैं। इससे कभी भी घर में पैसा नहीं टिकता है।

2.वैसे तो भगवान को फूल-माला चढ़ाना अच्छा माना जाता है, लेकिन फूलों के सूख जाने पर इन्हें घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे दरिद्रता आती है।

3.लोग घरों में सकारात्मकता लाने के लिए तुलसी का पेड़ लगाते हैं, लेकिन इसी पौधे के मुरझाने पर इसे घर में रखना अच्छा नहीं होता है। इससे मुसीबतें अपना पैर पसारने लगती हैं।

4.तुलसी का पौधा सूख जाने पर इसे किसी मंदिर में रख देना चाहिए। आप चाहे तो इसे किसी नदी में भी प्रवाहित कर सकते हैं।

5.पूजन के समय दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है, लेकिन दीया कभी भी खंडित नहीं होना चाहिए। क्योंकि चिटका हुआ या हल्का टूटा हुआ दीपक जलाने से घर में अशांति फैलती है। इससे हर काम में अड़चनें आ सकती हैं।

बैसाखी 2019 : आज सूर्य का हो रहा है मेष राशि में प्रवेश, ऐसे बनाएं दिन को खास

6.घर में कभी भी उग्र देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति न रखें। इससे लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। इससे आपका मन भी अशांत रह सकता है।

7.घर के प्रवेश द्वार पर कभी भी सीढ़ि न रखें। इससे वास्तु दोष हो सकता है। ऐसा करने से घर से सुख-शांति छिन सकती है।

8.पूजा स्थान पर एक ही भगवान की एक से ज्यादा मूर्ति य तस्वीर न रखें। इससे मूर्ति दोष लग सकता है। इससे पूजा का फल भी नहीं मिलेगा।

10.घर के प्रवेश द्वार पर कभी भी जूते-चप्पल न रखें। ये घर में दरिद्रता लाते हैं। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। नतीजतन पैसों का खर्च बढ़ जाता है।