
नई दिल्ली। अक्सर लोग व्रत में मखाने खाते हैं। वहीं कुछ लोग डाइटिंग में या स्वाद के लिए इसे खाते हैं। मगर क्या आपको पता मखाने टेस्ट के साथ सेहत को बेहतर रखने में भी मदद करते हैं। इसे खाने से शरीर चुस्त-दुरूस्त रहता है साथ ही अन्य कई लाभ होते हैं।
1.मखाने खाने से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी से बचाव होता है। इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। इससे ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।
2.अगर आप मधुमेह की बीमारी से पीड़ित हैं तो मखाने खाएं। ये इंसुलिन के स्तर को बराबर करके रक्त शर्करा की मात्रा को कम करता है।
3.तनाव को कम करने के लिए मखाने का सेवन फायदेमंद होता है। इसे रात को दूध के साथ खान अच्छा रहता है।
4.हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए भी मखाने खाने चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
5.मखाने खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसमें मौजूद एस्ट्रीजन गुण दस्त से राहत दिलाते है। इससे मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है।
6.किड़नी को स्वस्थ और मजबूत बनाने में भी मखाने फायदेमंद होते हैं। इससे गंदगी जमा नहीं हो पाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व गुर्दे में जाने वाले तत्वों को छानने का काम करते हैं।
7.मखाने में कैलोरी और वसा कम मात्रा में होती है इसीलिए इसे खाने से मोटापा नहीं बढ़ता है। ये भूख को भी नियंत्रित करता है।
8.मखाने खाने से त्वचा संबंधित फायदे भी होते हैं। इसमें मौजूद एंटीएजिंग और एंटीआक्सीडेट तत्व बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं।
9.प्रेगनेंसी के दौरान मखाने का सेवन भी अच्छा रहता है। इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है। इससे बच्चा भी स्वस्थ रहता है।
10.मखाने खाने से शरीर में मौजूद विटामिन्स की कमी पूरी होती है। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।