scriptडायबिटीज समेत इन 10 बीमारियों के लिए कारगर है जामुन, बीज भी है फायदेमंद | jamun is good for health, it is useful for diabetes and other diseases | Patrika News

डायबिटीज समेत इन 10 बीमारियों के लिए कारगर है जामुन, बीज भी है फायदेमंद

locationनई दिल्लीPublished: Jun 29, 2019 05:15:41 pm

Submitted by:

Soma Roy

जामुन की पत्तियों के चूर्ण से ब्रश करने पर मसूड़ों से खून आने की समस्या खत्म होती है
जामुन खाने से पथरी के रोग में भी लाभ होता है, ये गुर्दे को साफ रखते हैं

jamun

डायबिटीज समेत इन 10 बीमारियों के लिए कारगर है जामुन, बीज भी है फायदेमंद

नई दिल्ली। मानसून आते ही मार्केट में जामुन आ जाते हैं। ये न सिर्फ खाने में अच्छे लगते हैं, बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से डायबिटीज , पथरी एवं स्किन आदि की समस्याएं आदि दूर होती हैं। जामुन समेत इसके बीज भी बड़े गुणकारी साबित होते हैं।
1.जिन लोगों को डायबिटीज का रोग है उन्हें जामुन खाना चाहिए। आप चाहे तो जामुन के बीज को सुखाकर रोजाना इसके पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इससे खून में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहेगी।
ब्रेकफास्ट में रोजाना खाते हैं ब्रेड तो हो जाएं सावधान, नर्वस सिस्टम फेल होने समेत हो सकती हैं ये 10 बीमारियां

2.कैंसर से बचाव में भी जामुन कारगर होते हैं। ये रोग को बढ़ाने वाले सेल्स को विकसित होने से रोकते हैं। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
3. पथरी की रोकथाम में भी जामुन खाना फायदेमंद होता है। इसके बीज को बारीक पीसकर पानी या दही के साथ इसे लेने से पथरी गलकर शरीर से बाहर निकल जाती है।

4.अगर किसी को दस्त हो रहे हो तो जामुन को सेंधा नमक के साथ खाना अच्छा रहता है। इससे खून आने की समस्या भी बंद होती है।
5.जामुन में विटामिन ए और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। जामुन में पाया जाने वाला आयरन रक्त को शुद्ध करने का काम करता है।

disease
6.जामुन में मौजूद विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें खनिज और विटामिन सी भी होता है जो त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। इसे खाने से कील-मुंहासों आदि की दिक्कत दूर होती है।
7.जामुन की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है इसलिए ये दांतो के लिए भी अच्छा रहता है। जामुन की पत्तियों को सुखाकर इसके पाउडर से दांतों को साफ करने से संक्रमण दूर होता है। इससे मसूढ़ों से खून निकलने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
8.जामुन के बीज में प्लैनॉयड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही शरीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एंजाइमों को प्रभावी बनाने में मदद करता है।
9.जामुन की छाल या बीज के पाउडर के सेवन से पेट में गैस की समस्या दूर होती हैं। इससे डायरिया, अपच और पेचिश के इलाज में भी लाभ होता है।

10.अगर आपके बाल झड़ रहे हों तो जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लें। अब इसे आंवले के रस के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बाल मजबूत और घने बनेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो