दस का दम

चैत्र नवरात्रि 2019: आज है मां कात्यायनी का दिन, करें यह काम नहीं होंगे पैसों के लिए परेशान

मां कात्यायनी देवी दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। मां कात्यायनी जीवन को दोषों से मुक्त करती है।

2 min read
Apr 11, 2019
चैत्र नवरात्रि 2019: आज है मां कात्यायनी का दिन, करें यह काम नहीं होंगे पैसों के लिए परेशान

नई दिल्ली।नवरात्र का छठा दिन मांदुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा का दिन होता है। इस दिन देवी कात्यायनी की उपासना करने से आपका जीवन भय और दोष मुक्त बनता है। इनकी पूजा करने से आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्त होते हैं। मां कात्यायनी की पूजा में कुछ कार्यों को करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है जिनसे आप निश्चित तौर पर फायदा उठा सकते हैं।

1.मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करने से आपको संतान पक्ष की तरफ से लाभ मिलता है साथ ही देवी आपके जीवन के सभी दोषों का नाश करती हैं।

2.देवी कात्यायनी की पूजा से आपकी हर मनोकामना जल्दी पूरी होती साथ ही विवाह में आने वाली रुकावटों का जल्दी अंत होता है।

3.मां कात्यायनी की पूजा करने से पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में हमेशा सुख बना रहता है और कुंडली के दोषों का अशुभ प्रभाव नहीं रहता।

4.इस दिन देवी कात्यायनी को पीले एवं लाल रंग के वस्त्र अर्पण कर पूजा करनी चाहिए साथ ही उन्हे पीले फूल और नैवेद्य भी चढ़ाने से लाभ मिलता है।

5.धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाना बहुत उत्तम माना जाता है इस उपाय आर्थिक लाभ मिलता है।

6.यदि मिट्टी या चाँदी के बर्तन में रखकर मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाया जाए तो यह ज्यादा अच्छा रहता है इससे आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

7.मां कात्यायनी के समक्ष हल्दी की 11 गांठे रखें और उनकी मंत्र का जाप कर इन गांठों को अपने पास संभाल कर रखें इससे भी आपको आर्थिक फायदा मिलेगा।

8.मां दुर्गा के जिस लाभकारी मंत्र का जाप करना है वह इस प्रकार है- "कात्यायनी महामाये , महायोगिन्यधीश्वरी। नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।"

9.छठे नवरात्र पर मां कात्यायनी की पूजा करने के लिए दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना अच्छा माना जाता है इससे मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं।

Published on:
11 Apr 2019 10:45 am
Also Read
View All