शुक्रवार के दिन कन्याओं को भोजन कराने से सफलता की प्राप्ति होगी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां लक्ष्मी को कमल या गुलाब का फूल चढ़ाएं
1.पंडित मुरलीप्रसाद के अनुसार जो लोग दूसरों को आकर्षित करना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी को लाल चंदन चढ़ाना चाहिए। अब रोजाना इस चंदन का अपने माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से लोग आपकी ओर खिंचने लगेंगे।
2.मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लाल चंदन की माला से देवी मां के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप बहुत लाभदायक साबित होगा। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है।
3.आज के दिन सोना या चांदी खरीदकर घर लाना अच्छा माना जाता है। इससे वैभव बढ़ता है। साथ ही धन की भी वृद्धि होती है।
4.वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए शुक्रवार के दिन किसी ब्राम्हण एवं विवाहित महिला को श्रृंगार का सामान भेंट करें। इसमें लाल चुनरी जरूर रखें।
5.पंडित मुरलीप्रसाद के अनुसार अगर आपकी शादी नहीं हो रही है तो आप वैभव लक्ष्मी मां का व्रत रखें। ये 11, 21 एवं 31 रखें जा सकते हैं।
6.अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो इत्र या सेंट लगाकर जाएं। इससे आपका शुक्र ग्रह मजबूत होगा। नतीजतन आपसे दूसरे लोग खुश रहेंगे।
7.शुक्रवार की शाम को देवी लक्ष्मी को खीर या मावे का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं। इससे आपकी मनोकानाएं पूरी होंगी।
8.अगर घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो इससे बचने के लिए शुक्रवार की शाम को पूजा स्थान पर मोरपंख रखें। इससे घर का महौल शांतिपूर्ण बनेगा।
9.शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलाब या कमल के फूल चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति को सफलता की प्राप्ति होगी।
10.आज के दिन देवी मां को लाल वस्त्र पहनाने एवं कन्याओं को भोजन कराने से घर में बरकत होती है। इससे नकारात्मकताओं से भी छुटकारा मिलेगा।