दस का दम

रोजाना दिन में एक बार पी लें सत्तू का घोल, बुढ़ापे में भी दिखेंगे जवां

चने के सत्तू की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ये लू से बचाने मेूं मदद करता है चने का सत्तू खाने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है
2 min read
May 04, 2019
sattu drink
रोजाना दिन में एक बार पी लें सत्तू का घोल, बुढ़ापे में भी दिखेंगे जवां

नई दिल्ली। चने का सत्तू गर्मियों के मौसम में किसी रामबाण इलाज से कम नही होता है। ये न सिर्फ लू से बचाने बल्कि आपको लंबे समय तक जवां रखने, मोटापे से छुटकारा दिलाने, डायबिटीज कम करने आदि बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

1.चने के सत्तू में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है। अगर रोजाना एक गिलास पानी में घोलकर पी लिया जाए तो बुढ़ापे का असर कम हो जाएगा। ये स्किन के सेल्स को विकसित करने में मदद करता है। इससे झुर्रियां या फाइन लाइन्स नहीं पड़ते हैं।

2.सत्तू में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं। ये स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये रंगत को निखारने का भी काम करता है। अगर रोजाना एक चम्मच सत्तू का सेवन किया जाए तो इससे स्किन में चमक आती है।

3.सत्तू का प्रयोग बालों के लिए भी बहुत उपायोगी साबित होता है। अगर सप्ताह में दो बार इससे बाल धोएं जाएं तो ये जड़ों को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे हेयर में चमक भी बढ़ती है।

4. पीरियड्स में महिलाओं के शरीर से अतिरिक्त खून का बहाव होता है। ऐसे में शरीर में कमजोरी आ जाती है। खून की कमी को पूरा करने और एनर्जेटिक बनाने के लिए भी सत्तू का सेवन फायदेमंद साबित होता है।

5.सत्तू में कम ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स होता है। इसलिए मधुमेह के रोगियों के लिए ये बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण भी होते हैं।

6.जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सत्तू घोलकर पीना चाहिए। इससे उनका पेट अच्छे से साफ हो जाएगा। इससे आंतों में चिपकी गंदगी भी दूर होती है।

7.सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसलिए ये गर्मियों में पीने के लिए सबसे अच्छा होता है। इसे पीने से लू से बचाव होता है। साथ ही शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।

9.अक्सर कामकाज की भागदौड़ में लोगों के शरीर में थकान आ जाती है। इससे उबरने के लिए रोजाना सत्तू का सेवन करना अच्छा होता है। इससे तुरंत एनर्जी मिलती है। साथ ही बॉडी खाने से पोषण तत्व अवशोषित कर लेती है।

10.ये ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है। चूंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है। इसलिए ये दिल की धड़कनों को ठीक से काम करने में मदद करता है।

Updated on:
04 May 2019 03:43 pm
Published on:
04 May 2019 03:43 pm