दस का दम

मुंहासों समेत इन 10 ​परेशानियों को जड़ से मिटा देगा पालक, ऐसे करें इस्तेमाल

पालक में एंटी एजिंग तत्व होते हैं, इससे बढ़ती उम्र का असर कम होता है पालक में मौजूद पोषक तत्व कैंसर की रोकथाम में भी उपयोगी साबित होते हैं
2 min read
• •
Updated: 25 May 2019, 12:58 PM IST
spinach benefits
मुंहासों समेत इन 10 ​परेशानियों को जड़ से मिटा देगा पालक, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही लोगों को मुंहासे, दाने आदि स्किन संबंधित बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे में पालक का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी आक्सीडेंट्स त्वचा को रिफ्रेश करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये थायराइड और सूजन आदि की दिक्कतों में भी मददगार साबित होता है।

1.गर्मी के मौसम में चेहरे से अतिरिक्त तेल निकलता है। जिसके चलते मुंहासों आदि की दिक्कत हो जाती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए पालक के रस में टमाटर जूस मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे समसया जल्द ही दूर हो जाएगी।

2.बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए भी पालक का उपयोग बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद एंटी एजिंग तत्व झुर्रियों और फाइन लाइन्स से बचाते हैं। इसे गाजर या टमाटर के रस के साथ लगाना फायदेमंद होता है।

3.जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है और अगर वो एनीमिया के शिकार हैं तो रोजाना पालक का जूस पिएं। इसमें अनार या गाजर रस साथ में मिलाकर पीने से दोगुना लाभ होता है।

4.जिन लोगों को पथरी की समस्या है उन्हें कुल्थी और नींबू के रस में पचास ग्राम पालक का रस मिलाकर पीना चाहिए। इससे पथरी गल जाएगी।

5.अगर शरीर में आयरन की कमी है तो रोजाना पालक खाएं। आप इसे भाप में पकाकर या कच्चा भी खा सकते हैं।

6.पालक में प्रचुर मात्रा में खनिज तत्व होते हैं। इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। इससे बॉडी में एनर्जी भी आती है।

7.पालक में मौजूद मिनरल्स शरीर में पीएच लेवल को सामान्य रखने में मदद करते हैं। इससे स्किन में नमी बनी रहती है।

8.जिन लोगों की थायराइड की बीमारी है उनके लिए भी पालक का सेवन लाभकारी होता है। इससे थायराइड ग्रंथि ठीक होती है।

9.गर्भावस्था में महिलाओं को पालक खाना चाहिए। इससे आयरन की कमी दूर होती है। नतीजतन बच्चा हष्ट-पुष्ट पैदा होता है।

10.पालक में कैरोटीन और क्लोरोफिल नामक तत्व होता है। इसे खाने से कैंसर रोग से भी बचाव होता है।

Published on: