दस का दम

इन ग़लतियों के कारण घर में हमेशा रहती है दरिद्रता, भगवान भी होते हैं नाराज़

जो लोग इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं उन्हे हमेशा परेशान रहना पड़ता है। इन बातों का ध्यान ना रखने से आपका जीवन चारों तरफ से मुसीबतों से घिरा रहता है।

2 min read
Mar 30, 2019

नई दिल्ली। अगर घर में दरिद्रता रहती है और परिवार के लोगों का जीवन मुसीबतों और समस्याओं से घिरा रहता है तो इसके पीछे कुछ विशेष प्रकार के कारण हो सकते हैं। यह कारण आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न करते हैं और इनका ध्यान ना रखने से घर में हमेशा दरिद्रता का वास होता है। इन बातों का ध्यान ना रखने से भगवान आपसे नाराज़ भी हो सकते हैं। घर में होने वाली विभिन्न प्रकार की ग़लतियों के कारण आपको समय-समय पर परेशानी झेलनी पड़ती है। अगर आप दरिद्रता से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर की प्रत्येक दिशा का विशेष तौर पर रखना बहुत जरूरी होता है।

1.अगर आपके घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है तो आपको शुक्र और चंद्रमा ग्रह के अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं क्योंकि यह दोनों ही ग्रह स्त्री कारक माने जाते हैं।

2.साथ ही अगर शुक्र और चंद्रमा ग्रह के शुभ परिणाम चाहते हैं तो कभी भी घर की दीवारों पर काले और नीले रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

3.घर में रसोई की दिशा दक्षिण पूर्वी भाग में होनी चाहिए यह दिशा रसोई के लिए सबसे उत्तम दिशा मानी जाती है और इससे घर में हमेशा देवी अन्नपूर्णा निवास करती हैं।

4.घर में लड़ाई-झगड़ा और कलह जितने अधिक होंगे उतनी ही घर की आर्थिक स्थिति खराब रहेगी साथ ही इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होगा।

5.अगर आपके घर में इधर-उधर कपड़े पड़े रहते हैं और टूटी-फूटी एवं खराब चीज़ें अधिक रहती हैं तो इससे आपको देवी लक्ष्मी की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है।

6.अगर शाम के समय घर के मुख्य गेट पर अंधेरा रहता है तो यह दरिद्रता को निमंत्रण देता है और ऐसा करने से भगवान आपसे नाराज़ रहते हैं।

7.जो लोग रात्रि में देर तक जागते हैं और सुबह अधिक समय तक सोते हैं उनके जीवन में अधिक समस्याएं रहती है और दरिद्रता हावी होती है।

8.आटे का दीपक बनाकर उसमें कलावे की बत्ती लगाएँ और देसी घी डालकर मंदिर में जलाएं इससे देवी लक्ष्मी और विष्णु जी प्रसन्न होते हैं।

9.इस उपाय को करने से आपके घर में हमेशा अन्न-धन की बरकत होती है और कठिन से कठिन परिस्थिति से भी लड़ने की हिम्मत मिलती है।

10.इसी के साथ स्फटिक की माला से देवी लक्ष्मी के मंत्र का जाप करेंगे तो आपको निश्चित तौर उनकी कृपा प्राप्त होगी साथ ही शुक्रवार के दिन ग़रीबों को दान करने से भी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।

Published on:
30 Mar 2019 11:32 am
Also Read
View All