दस का दम

देव गुरू बृहस्पति और भगवान विष्णु को गुरूवार के दिन ऐसे करें प्रसन्न, जमकर बरसेगा धन

गुरूवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा का दिन होता है। इस दिन केले के पेड़ को भी पूजने का महत्व है। शास्त्रों में इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है।

2 min read
Feb 21, 2019
देव गुरू बृहस्पति और भगवान विष्णु को गुरूवार के दिन ऐसे करें प्रसन्न, जमकर बरसेगा धन

नई दिल्ली। गुरूवार का दिन देव गुरू बृहस्पति और भगवान विष्णु का दिन होता है। इस दिन इनकी पूजा करने से जीवन में कभी भी मुसीबत हावी नहीं हो सकती है। गुरूवार के दिन पीला रंग का खास महत्व होता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण कर भगवान की पूजा करने से अतिरिक्त लाभ मिलता है। कहते हैं गुरूवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने से उनकी पत्नी देवी लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त की जा सकती है।

1.गुरूवार के दिन सुबह स्नान आदी के बाद पीले वस्त्र धारण करने से आपके घर में और जीवन में शुभ कार्यों का आगमन होता है और पारिवारिक समस्याओं का अंत होता है।

2.धन लाभ प्राप्त करने के लिए इस दिन भगवान को प्रसन्न कर उनसे प्रार्थना करेंगे तो अवश्य धन लाभ होगा और कष्ट दूर होंगे।

3.भगवान विष्णु का स्मरण कर अगर इस दिन किसी नई चीज़ को खरीदने का विचार किया जाए तो वह कार्य ज़रूर पूरा होता है।

4.इस दिन महिलाओं को विशेष रूप से बाल धोने से परहेज करना चाहिए क्योंकि बृहस्पति ग्रह महिलाओं के जीवन में संतान और पति से जुड़ा होता है।

5.माना जाता है कि इस दिन बाल धोने से महिलाओं कुंडली का बृहस्पति कमज़ोर होता है और इससे उन्हे पति और संतान पक्ष की तरफ से नुकसान झेलना पड़ सकता है।

6.साथ ही इस दिन महिलाओं को कपड़े धोने से भी बचना चाहिए वरना उन्हे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है और साथ ही घर की समृद्धि खत्म होती है।

7.भगवान विष्णु की इस प्रकार की तस्वीर घर में रखें जिसमें देवी लक्ष्मी भगवान की सेवा में लीन हों और नियमित इस तस्वीर की पूजा भी करें।

8.साथ ही भगवान और देवी लक्ष्मी को पीले रंग के फूल चढ़ाएं इससे दांपत्य जीवन में सुख बना रहता है और घर में धन- धान्य की कमी नहीं रहती।

9.केले के पेड़ की पूजा भी इस दिन लाभ दिलाती है इसलिए केले के पेड़ पर हल्दी मिलाकर जल चढ़ाएं और साथ ही अपने माथे पर भी हल्दी का तिलक करें।

10.केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाएं, भगवान विष्णु को भी चने की दाल और गुड़ अर्पण करें और साथ ही किसी ग़रीब को भी दान करें।

Published on:
21 Feb 2019 08:59 am
Also Read
View All