दस का दम

रविवार को पानी पीते समय गिलास में डाल लें चांदी की ये चीज, सूर्य देव होंगे प्रसन्न

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन सूर्य आदित्य स्त्रोत का पाठ करें सूर्य ग्रह को मजबूत बनाने के लिए माणिक्य रत्न धारण करना भी शुभ माना जाता है
2 min read
Apr 21, 2019
lord surya
रविवार को पानी पीते समय गिलास में डाल लें चांदी की ये चीज, सूर्य देव होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली। रविवार के दिन सूर्य देव को अघ्र्य देने से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। क्योंकि सूर्य को यश का देवता माना जाता है। उनकी आराधना करने से व्यक्ति की तरक्की होती है। साथ ही कार्यों में सफलता भी मिलती है। ऐसे में कुंडली में मौजूद सूर्य ग्रह को बलवान बनाने के लिए रविवार को कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं।

1.अगर किसी की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर स्थिति में है तो उन्हें रविवार को पानी पीते समय चांदी के गिलास का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके पास गिलास नहीं है तो सामान्य बर्तन में पानी पीते समय उसमें चांदी का सिक्का या अंगूठी डाल लेनी चाहिए। इससे सूर्य ग्रह बलवान बनेगा।

2.रविवार के दिन सूर्य देव को मूली और शकरकंद समेत रेशेदार फल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। इससे व्यक्ति के लिए तरक्की के नए रास्ते बनते हैं।

3.जिन लोगों के जीवन में बाधाएं आती रहती हैं, उन्हें इससे बचने के लिए रविवार के दिन लाल गाय को आटे की लोई में गुड़ भरकर खिलाना चाहिए। इससे परेशानियां दूर होंगी।

4.सूर्य ग्रह को तेज बनाने के लिए रविवार के दिन किसी ब्राम्हण को लाल चंदन और दक्षिणा भेंट करें। इससे लाभ होगा।

5.काफी कोशिशों के बावजूद अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं तो शनिवार की रात को अपने सिरहाने एक बर्तन में दूध रखकर सोएं। अब रविवार की सुबह उस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा प्रत्येक रविवार को करने से रुपयों की किल्लत दूर हो जाएगी।

6.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आज के दिन बड़ के एक पत्ते पर सूर्य देव का नाम लिखें। अब इसे धूप-दीप दिखाएं। ऐसा करने से आपकी इच्छा जल्द ही पूरी हो जाएगी।

7.अगर आपको समाज में सम्मान नहीं मिल पा रहा है तो आप रविवार की सुबह स्नान के बाद तांबे के कलश से सूर्य को जल अर्पण करें। इससे लोग आपसे खुश रहेंगे।

8.सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य आदित्य स्त्रोत का पाठ करना भी लाभकारी होता है। इससे आपके सारे काम बन जाएंगे।

9.कुंडली में मौजूद सूर्य ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन माणिक्य रत्न धारण करें। इससे आपका भाग्य बलवान बनेगा।

10.अगर आप किसी जरूरी काम के लिए रविवार को जा रहे हैं तो घर से निकलते समय गुड़ खाकर जाएं। इससे कामयाबी मिलेगी।

Updated on:
21 Apr 2019 09:50 am
Published on:
21 Apr 2019 09:50 am