दस का दम

शालिग्राम के रूप में करें भगवान विष्णु की पूजा, जीवन में मिलेंगे ऐसे फायदे

शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना गया है। शालिग्राम की पूजा का महत्व पुराणों में भी बताया गया है।

2 min read
Mar 30, 2019

नई दिल्ली। भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार कहा जाता है साथ ही कहते हैं कि जो व्यक्ति उनकी पूजा करने से कृपा प्राप्त करता है उसे जीवन में कभी भी मुसीबतें नहीं झेलनी पड़ती है। पुराणों में भगवान विष्णु की शालिग्राम के रूप में पूजा करनी महत्वपूर्ण बताई गई है जिससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। शालिग्राम विभिन्न रूपों में प्राप्त होते हैं जिनमें से कुछ अंडाकार होते हैं तो कुछ में छिद्र होते हैं और पत्थर के अंदर शंख, चक्र, गदा खुदे हुए होते हैं।

1.शालिग्राम पत्थर को बहुत ही मूल्यवान पत्थर माना गया है अगर इसे घर में रखा जाए तो बहुत सहेज कर ध्यान पूर्वक रखने की जरूरत होती है।

2.भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप और देवी तुलसी का पूजन करना विशेष तौर पर महत्वपूर्ण बताया गया है इससे आपको देवी लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है।

3.भगवान शालिग्राम को तुलसी अर्पण करने वाले व्यक्ति से भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और उसका सम्पूर्ण जीवन लाभान्वित करते हैं।

4.भगवान शालिग्राम की पूजा करने वाले व्यक्ति को कभी भी किसी चीज़ के अभाव में नहीं रहना पड़ता है इससे उसके दुख और रोगों का नाश होता है।

5.भगवान शालिग्राम पर चंदन का तिलक करना चाहिए और घर से निकलते समय अपने माथे पर भी चंदन का तिलक लगाकर निकले तो आपको फायदा मिलेगा।

6.नियमित रूप से घर में शालिग्राम भगवान की पूजा करें और उन्हे भोग अर्पण करें ऐसा करने वालों को कभी भी धन संबंधित समस्याएं नहीं झेलनी पड़ती हैं।

7.शालिग्राम की पूजा करने वाले व्यक्ति का जीवन दोष मुक्त बनता है और उसे चारों तरफ से हमेशा फायदे ही फायदे मिलते हैं।

8.निरंतर शालिग्राम पर जल का अभिषेक करने से आपको कई पापों और दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन की प्रत्येक स्थिति सुविधा के अनुकूल बनती है।

9.जिस घर में नित्य भगवान शालिग्राम की पूजा होती है और वह घर हमेशा के लिए वास्तु दोष से मुक्त होता है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

10.पुराणों के अनुसार भगवान शालिग्राम के पूजन में तुलसी के पत्ते मिलाकर दूध, दही आदी अर्पण करना चाहिए और स्वयं भी ग्रहण करना चाहिए इससे निश्चित तौर पर फायदा मिलता है।

Published on:
30 Mar 2019 04:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर