शिक्षा

Bank Of Maharashtra Recruitment: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर वैकेंसी, 90 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, जानें डिटेल्स

Bank Of Maharashtra Vacancy: उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।लिखित परीक्षा किसी रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा कराई जाएगी।
2 min read
Aug 14, 2025
Bank Of Maharashtra Recruitment
Bank Of Maharashtra Recruitment(Image-Freepik)

Bank Of Maharashtra Vacancy: बैंक की नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र(Bank Of Maharashtra) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है। बैंक ने ऑफिसर्स के 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 30 अगस्त 2025 है।

Bank Of Maharashtra Recruitment: इतने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 500 ऑफिसर्स के पद भरे जाएंगे। यह मौका खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो बैंकिंग क्षेत्र में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

Bank Of Maharashtra Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या भारत सरकार/रेगुलेटरी बॉडी से मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री या इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री होनी चाहिए। वहीं सभी सेमेस्टर/वर्षों में न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं (आरक्षित वर्ग के लिए 55%)। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी आवेदन करने के पात्र हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Bank Of Maharashtra Recruitment: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।लिखित परीक्षा किसी रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा कराई जाएगी। मेरिट के आधार पर सफल उम्मीदवारों को 1:3 के अनुपात में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा पैटर्न में 150 अंक और इंटरव्यू के लिए 100 अंक निर्धारित हैं, जिनका वेटेज क्रमशः 75:25 रहेगा। अनारक्षित/EWS वर्ग के लिए पासिंग मार्क्स 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 45% तय हैं।

Bank Of Maharashtra Vacancy: ऐसे कर पाएंगे आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट अपने पास सेव करके रख लें।

Updated on:
14 Aug 2025 03:39 pm
Published on:
14 Aug 2025 03:39 pm
Also Read
View All
किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान

Career Options: बोलने के मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े ये बेहतरीन करियर ऑप्शन

रेडलाइट एरिया में शुरू की थी ‘पुलिस पाठशाला’, जानिए कौन हैं ‘मास्टर जी’ के नाम से मशहूर IPS ऑफिसर अवधेश दीक्षित