शिक्षा

Bihar Police Constable Answer Key 2025: इन स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर पाएंगे बिहार पुलिस कांस्टेबल आंसर-की

Bihar Police Constable Bharti: इस भर्ती के माध्यम से 19838 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 7935 पद अनारक्षित है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1983 सीट आरक्षित है।
2 min read
Aug 13, 2025
Bihar Police Constable vacancy
Bihar Police Constable vacancy(AI Generated Image-Gemini)

Bihar Police Constable भर्ती परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी की जा सकती है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लिए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आंसर-की देख पाएंगे। आंसर की जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया जाएगा। छात्रों को जिस भी सवाल में ऑब्जेक्शन होगा, वह उस सवाल के लिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 16 लाख 73,586 अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।

Bihar Police Constable Vacancy 2025: इतने पदों पर होनी है भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से 19838 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 7935 पद अनारक्षित है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1983 सीट आरक्षित है। अनुसूचित जाति के लिए 3174, अनुसूचित जनजाति के लिए 199, अत्यंत पिछड़ा वर्ग(ईबीसी) के लिए 3571 और पिछड़ा वर्ग(बीसी) के लिए 2381 पद आरक्षित है। वहीं पिछले वर्गों की महिलाओं के लिए 595 पद आरक्षित है। स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए भी इसमें पद आरक्षित किया गया है।

Bihar Police Constable Bharti: फिजिकल टेस्ट के आधार पर बनेगी मेरिट


इस परीक्षा के लिखित परीक्षा में पास करने वाली उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। अगले चरण में उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी। इस परीक्षा में किसी भी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होगा। आंसर-की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से आंसर-की चेक किया जा सकता है।

Bihar Police Constable Answer Key 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे


आंसर-की चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।

उसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Bihar Police Constable Answer Key 2025 के ऑप्शन पर क्लिक करें।

जरुरी डिटेल्स भरकर लॉगिन कर लें।

लॉगिन करने के बाद आंसर-की के ऑप्शन से आंसर-की डाउनलोड कर लें।

Updated on:
13 Aug 2025 08:59 am
Published on:
13 Aug 2025 08:59 am
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान