शिक्षा

BIS Result 2024: भारतीय मानक ब्यूरो ने जारी किया ग्रुप ए, बी और सी का रिजल्ट, इस लिंक से देखें परिणाम

BIS Result 2024: Bureau of Indian Standards (BIS) ने भर्ती के माध्यम से ग्रुप ए, बी और सी के पदों के लिए...

less than 1 minute read
BIS Result 2024 Out

BIS Result 2024 Out: भारतीय मानक ब्यूरो यानी (BIS) ने ए, बी और सी के लिए परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वो आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट सहायक निदेशक, रिष्ठ तकनीशियन, सहायक, सहायक अनुभाग अधिकारी, तकनीकी सहायक,आशुलिपिक, और तकनीशियन पदों के लिए जारी किया गया है। पिछले महीने इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।

BIS Result 2024: इन पदों के लिए की जाएगी भर्तियां


Bureau of Indian Standards (BIS) ने भर्ती के माध्यम से ग्रुप ए, बी और सी के पदों के लिए भर्ती की जानी है। पदों की बात करें तो निजी सहायक, जूनियर सचिवालय सहायक,सहायक अनुभाग अधिकारी, कनीशियन सहायक (लैब), आशुलिपिक, सहायक (सीएडी), कनीशियन (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन), सहायक निदेशक (वित्त, एमएंडसीए, और हिंदी) जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कुल मिलाकर इस भर्ती के माध्यम से 345 पदों को भरा जाना है।

BIS Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले BIS की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध करियर अवसर के लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद नया पेज खुलने पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।

रिजल्ट खुलकर सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।

रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट उम्मीदवार देख सकते हैं।

इस रिजल्ट को डाउनलोड के ऑप्शन से डाउनलोड भी किया जा सकता है।

Updated on:
21 Dec 2024 01:30 pm
Published on:
21 Dec 2024 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर