शिक्षा

BJP New President: बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष संजय सरावगी के पास है एमबीए की डिग्री, जानें कितनी है संपत्ति

संजय सरावगी पार्टी के तेज-तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। लगातार 5वीं बार संजय दरभंगा शहरी से विधायक चुने गए हैं। उनके पास एमबीए की डिग्री हैं। छात्र जीवन से ही वो राजनीति से जुड़े हुए थे।
2 min read
Dec 16, 2025
Bihar BJP New President Sanjay Saraogi
Bihar BJP New President Sanjay Saraogi(Image-'X'/@sanjay_saraogi)

BJP New Bihar President: राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ बिहार को भी नया भाजपा अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा ने बिहार अध्यक्ष की जिम्मेवारी दरभंगा शहरी से सांसद संजय सरावगी को दी है। संजय सरावगी 2005 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं। मार्च 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में भाजपा के टिकट पर दरभंगा से विधायक बने हैं। पिछली सरकार में संजय सरावगी नितीश सरकार में मंत्री थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संजय सरावगी कितने पढ़े-लिखे हैं। आइये जानते हैं।

BJP New President: संजय सरावगी के पास है एमबीए की डिग्री


सरावगी पार्टी के तेज-तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। लगातार जीत ने उन्हें इस पद का प्रमुख दावेदार बना दिया था। उनके शिक्षा की बात करें तो उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। संजय सरावगी के पास एमकॉम और एमबीए की डिग्रियां हैं। संजय सरावगी ने दरभंगा के ही ललित नारायण यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की है। छात्र जीवन से ही वो राजनीति से जुड़े हुए थे।

Sanjay Saraogi: कितने संपत्ति के मालिक हैं संजय


भाजपा के नए अध्यक्ष संजय सरावगी की बात करें तो सरावगी के पास 59 हजार रुपये नगद हैं। वहीं उनके बैंक एकाउंट में 28.62 लाख रुपये जमा हैं। संजय सरावगी के ऊपर 8 लाख रुपये का कर्ज है। संजय सरावगी ने बॉन्डस, शेयर आदि में 6.30 लाख का निवेश किया है। उनके पास करीब 20.65 लाख रुपये का बीमा पॉलिसी है। उनके पास 42 लाख रुपय की एक लग्जरी गाड़ी भी है। संजय सरावगी के पास 250 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 26.91 लाख रुपये है। 250 ग्राम चांदी भी है, जिसकी कीमत 38 हजार रुपये है। कुल मिलाकर उनके पास स्वयं के नाम पर 1 करोड़ 35 लाख रुपये की चल संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक नया भाजपा अध्यक्ष के पास 7 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है।

संजय सरावगी छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं


संजय सरावगी शुरू से ही छात्र राजनीति से जुड़े हुए थे। वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का हिस्सा रहे हैं। संजय सरावगी दरभंगा के एक वार्ड से पार्षद भी रह चुके हैं। साल 2005 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं।

Updated on:
16 Dec 2025 01:30 pm
Published on:
16 Dec 2025 01:30 pm
Also Read
View All
नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान

Career Options: बोलने के मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े ये बेहतरीन करियर ऑप्शन

रेडलाइट एरिया में शुरू की थी ‘पुलिस पाठशाला’, जानिए कौन हैं ‘मास्टर जी’ के नाम से मशहूर IPS ऑफिसर अवधेश दीक्षित

Alwar News: जयपुर संभाग के 12 शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद, पीएमश्री स्कूल और छात्रावासों का भी निरीक्षण

World Youngest CA: 16 साल के लक्ष्मणन मेय्यप्पन बने दुनिया के सबसे युवा CA, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम