शिक्षा

BLO Full Form क्या होता है, जानिए अपने एरिया के बीएलओ की जानकारी कैसे निकालें?

BLO Full Form और क्या काम करते हैं? जानें अपने एरिया के Booth Level Officer का नाम और BLO Contact Number ऑनलाइन निकालने का सबसे आसान तरीका।

2 min read
Nov 28, 2025
BLO Full Form in Election (Image: Gemini)

BLO Full Form in Election: भारत के लोकतंत्र में बीएलओ की भूमिका बहुत जरुरी होती है, क्योंकि ये चुनाव आयोग और आम नागरिकों के बीच सेतु का काम करते हैं। बीएलओ की मेहनत से ही मतदाता सूची में गलतियों को सुधारा जाता है, फर्जी वोटिंग पर रोक लगती है। ये अधिकारी गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों को वोटर रजिस्ट्रेशन, पहचान और मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरूक करते हैं, जिससे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती हैं।

ये भी पढ़ें

Red Planet Day 2025: आज ही क्यों मनाते हैं ‘लाल ग्रह दिवस’? नासा के इस मिशन से जुड़ा है 61 साल पुराना इतिहास

BLO कौन होता है? (BLO Kaun Hota hai)

बीएलओ चुनाव आयोग का एक सरकारी प्रतिनिधि होता है जो गांव या वार्ड स्तर पर, यानी पोलिंग बूथ पर काम करता है। ये वोटर और चुनाव आयोग के बीच कड़ी का काम करते हैं। बीएलओ कोई अलग या स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है। यह सरकारी कर्मचारियों (जैसे शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, या राजस्व कर्मी) को दी गई एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है।

क्या होती है BLO की फुल फॉर्म? (BLO Full Form in Hindi)

BLO का फुल फॉर्म बूथ लेवल ऑफिसर (Booth Level Officer) होता है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का काम BLO के द्वारा किया जाता है। BLO पूर्णकालिक सरकारी नौकरी नहीं होती है। ज्यादातर BLO पहले से किसी विभाग जैसे शिक्षा, पंचायत, स्वास्थ्य में कार्यरत कर्मचारी होते हैं, जिन्हें चुनाव आयोग यह अतिरिक्त जिम्मेदारी देता है।

अपने एरिया के बीएलओ की जानकारी कैसे देखें? (Know Your BLO)

आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने वोटर आईडी कार्ड (EPIC) नंबर का इस्तेमाल करते हुए कुछ ही मिनटों में अपने बीएलओ का नाम और नंबर (BLO Contact Number) जान सकते हैं।

  • सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग के नए पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Search in Electoral Roll" (मतदाता सूची में खोजें) विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आपको जानकारी खोजने के 3 विकल्प मिलेंगे, सबसे आसान तरीका है "Search by EPIC"।
  • अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर (EPIC No.) डालें और अपने राज्य का चुनाव करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code डालें और Search बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी डिटेल्स नीचे आ जाएंगी। वहां "View Details" पर क्लिक करें।
  • अब जो पेज खुलेगा, उसमें दाईं ओर (Right Side) आपको Booth Level Officer (BLO) का नाम और मोबाइल नंबर दिख जाएगा।

ये भी पढ़ें

BLO कितनी सैलरी पाते हैं? जानिए मतदाता सूची नाम जोड़ने के अलावा और क्या काम करते हैं?

Also Read
View All

अगली खबर