CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेब साइट cbseneet.nic.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
CBSE NEET result 2018 - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट ( NEET) के नतीजे आज सोमवार 04 जून को घोषित कर दिए गए । CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेब साइट cbseneet.nic.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने नीट परीक्षा 2018 दी थी वे इस cbseneet.nic.in वेब साइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस बार NEET का एग्जाम करीब 13 लाख उम्मीदवारों दिया था। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि NEET का रिजल्ट 5 जून को जारी किया जाएगा। लेकिन बोर्ड ने आज ही रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 13 लाख में से करीब 66 हजार छात्रों का सेलेक्शन एडमिशन के लिए होगा। काउंसलिंग के लिए 7 लाख छात्रों ने क्वालिफाई किया है।
इस बार NEET परीक्षा में कल्पना कुमारी ने ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिक की है। कल्पना कुमारी को 99.99 पर्सेंटाइल मिले हैं। कल्पना को फिजिक्स में 180 में से 171 अंक मिले, कैमेस्ट्री में 180 में से 160 अंक मिले और बायोलॉजी में 360 में से 360 अंक मिले हैं। कल्पना में बायोलॉजी में पूरे नंबर हासिल किए हैं। कल्पना कुमारी ने कुल 720 में अंको में से 691 अंक प्राप्त किए हैं।
2017 में नवदीप सिंह बने थे टॉपर
पिछले साल 2017 में पंजाब के नवदीप सिंह पहले स्थान के टॉपर रहे थे। एमपी के अर्चित गुप्ता सेकंड और मनीष मूलचंदानी थर्ड नंबर पर रहे थे। NEET में इस बार करीब 11 लाख 38 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 6 लाख 11 हजार यानी 53% स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली थी। लड़कों के मुकाबले 79 हजार ज्यादा लड़कियां पास हुईं थी। 5 ट्रांसजेंडर्स ने भी परीक्षा पास की थी।
इस बार अनारक्षित वर्ग का कट ऑफ पर्सेंटाइल 50 है, वहीं कट ऑफ स्कोर 96 है। वहीं ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग का कट ऑफ पर्सेंटाइल 40 है और कट ऑफ स्कोर 96 है।
सीबीएसई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2018 ) 6 मई को 150 शहरों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में देशभर के तकरीबन 13 लाख छात्र बैठे थे।