
RSSB Exam: फोटो-पत्रिका
Rajasthan RSSB CET 12th Level Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आयोजित की जाने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 12वीं लेवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड आज यानी 26 नवंबर, 2026 को CET 12वीं लेवल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले बोर्ड ने 21 नवंबर को अभ्यर्थियों के लिए जिला आवंटन की जानकारी जारी की थी। राजस्थान CET 12वीं लेवल की परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए करीब 23.56 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा रोजाना दो शिफ्ट में होगी। यह परीक्षा राजस्थान सरकार की विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्तर की भर्तियों के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि, एडमिट कार्ड आज 26 नवंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से प्रवेश पत्र देख सकेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। बोर्ड की ओर से यह परीक्षा प्रतिदिन 2 पारियों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक तय किया गया है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही अपना हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें अपना नाम, फोटो, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और शिफ्ट का समय ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी भी जानकारी में कोई गलती या त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार तुरंत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0141 2722520 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी pg.rssb@rajasthan.gov.in पर ईमेल भेजकर भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। प्रवेश पत्र में सुधार के लिए अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और बोर्ड के निर्देशों का पालन करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के अभ्यर्थी उसमें दी गई सभी जानकारियों का मिलान अपने मूल दस्तावेजों से अवश्य कर लें। एडमिट कार्ड में ये विवरण शामिल रहेंगे
परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ और किसी भी अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को बैग, पर्स और अन्य प्रतिबंधित सामान लेकर परीक्षा केंद्र पर न पहुंचने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थी परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी नियमों को अच्छी तरह से पढ़ लें। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचें और परीक्षा से जूड़ी अन्य जरूरी जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
26 Nov 2026, 1:08 PM IST
Published on:
26 Nov 2026, 12:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा




