शिक्षा

CCSU Admission: सीसीएसयू और एफिलिएटेड कॉलेजों में 20 जुलाई तक हो सकेगा रजिस्ट्रेशन, जान लें कितना लगेगा आवेदन शुल्क

CCSU: यूनिवर्सिटी ने एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुक्रवार रात बंद कर दिया। यूनिवर्सिटी के...
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 4:16 PM IST
Chaudhary Charan Singh University Meerut
Chaudhary Charan Singh University Meerut

CCSU: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) मेरठ ने अपने मुख्य परिसर और एफिलिएटेड कॉलेजों में ग्रेजुएशन स्तर के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सों के पहले वर्ष में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 20 जुलाई 2025 कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय रजिस्ट्रेशन की धीमी गति और कांवड़ यात्रा के चलते प्रवेश प्रक्रिया में संभावित बाधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। पहले यह तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई थी। इस विस्तार के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी (कृषि) जैसे पारंपरिक कोर्सों के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन के इच्छुक विद्यार्थी अब 20 जुलाई तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

CCSU Admission: पीजी स्तर के रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई तक


छात्र 115 रुपये शुल्क जमा कर तीन कॉलेज या कोर्स विकल्प चुन सकते हैं। मुख्य परिसर में संचालित तीन विभागों को भी विकल्पों में शामिल किया जा सकता है। पीजी स्तर के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सेज जैसे एमए, एमएससी, एमकॉम एवं पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है।

इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ने एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुक्रवार रात बंद कर दिया। यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इन कोर्सेज के लिए आवेदन की अंतिम तारीख में अब कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। छात्रों को प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

CCSU: घोषित हुए विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने कई कोर्सों के सेमेस्टर परिणाम भी जारी कर दिए हैं। जिन कोर्सों के परिणाम घोषित किए गए हैं, उनमें बीपीईएस फर्स्ट सेमेस्टर, बीए और बीएससी कंप्यूटर साइंस छठा सेमेस्टर, एमबीए एवं एमबीए हॉस्पिटल मैनेजमेंट दूसरा और चौथा सेमेस्टर, बीबीए हॉस्पिटल मैनेजमेंट द्वितीय, चौथा और छठा सेमेस्टर, बीएससी कंप्यूटर साइंस ऑनर्स आठवां सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन कर्मकांड दूसरा सेमेस्टर, एमए ज्योतिर्विज्ञान चौथा सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग दूसरा सेमेस्टर, और एमपीएड चौथा सेमेस्टर शामिल हैं।

Updated on:
12 Jul 2025, 4:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All