9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: 8वीं-5वीं बोर्ड परीक्षा; सत्रांक फीडिंग की अंतिम मोहलत, चूके तो सीधे स्कूल जिम्मेदार

Rajasthan Class 5/8th Board Exam: राजस्थान में कक्षा 8वीं और कक्षा 5वीं परीक्षा 2026 के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर सत्रांक प्रविष्टि में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग ने अंतिम अवसर दिया है। विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर ने सत्रांक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मार्च की आधी रात तक कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
पत्रिका फाइल फोटो

पत्रिका फाइल फोटो

Rajasthan Class 5/8th Board Exam: राजस्थान में कक्षा 8वीं और कक्षा 5वीं परीक्षा 2026 के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर सत्रांक प्रविष्टि में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग ने अंतिम अवसर दिया है। विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर ने सत्रांक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मार्च की आधी रात तक कर दी है। विभाग ने साफ कर दिया है कि इसके बाद तिथि नहीं बढ़ेगी और लापरवाही पर सीधे संस्था प्रधानों पर गाज गिरेगी।

कई स्कूलों का काम अधूरा

कार्यालय पंजीयक के अनुसार दोनों कक्षाओं के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालय लॉग-इन से सत्रांक प्रविष्टि का मॉड्यूल 12 फरवरी 2026 को ही शुरू कर दिया था। पूर्व में इसके लिए 6 मार्च 2026 की अंतिम तिथि निर्धारित थी।

लेकिन,पोर्टल की रिपोर्ट से यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि प्रदेश के अनेक विद्यालयों ने अंतिम तिथि बीतने के बाद भी सत्रांक प्रविष्टि का कार्य पूरा नहीं किया। पंजीयक शीशराम कुलहरि ने सभी संस्था प्रधानों को हिदायत दी कि वे हर हाल में नई तय सीमा 10 मार्च तक सभी विषयों के सत्रांक पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें। रिजल्ट रुकने पर स्कूल की जिम्मेदारी होगी।

डाइट और सीबीईओ को दिए निर्देश

इस कार्य को 'सर्वोच्च प्राथमिकता' श्रेणी में रखा गया है। पंजीयक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्राचार्यों और सीबीईओ को निर्देशित किया है कि वे अपने नियंत्रणाधीन सभी स्कूलों और संस्था प्रधानों को तत्काल इस आदेश से अवगत कराएं और समय रहते शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करवाएं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग