शिक्षा

CISF Constable Recruitment 2025: सीआईएसएफ कांस्टेबल के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन, 1161 पदों के लिए जल्द करें अप्लाई

CISF: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रूपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क में छूट दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2025, 11:54 AM IST
CISF Constable Recruitment 2025
CISF Constable Recruitment 2025

CISF Constable Recruitment 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.inके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1161 पद भरे जाएंगे।

CISF Constable Recruitment 2025: ये होनी चाहिए योग्यता

स्किल्ड ट्रेड्स– (नाई, दर्जी, मोची, रसोइया, बढ़ई, माली, पेंटर, चार्ज मैकेनिक, वॉशर मैन, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और मोटर पंप अटेंडेंट) के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) से प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।


अनस्किल्ड ट्रेड्स (स्वीपर)– मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो 1 अगस्त 2025 तक उम्मीदवार की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों का जन्म 2 अगस्त 2002 से पहले और 1 अगस्त 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।

CISF Constable Recruitment: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा।


उसके बाद CISF कांस्टेबल भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।


नया पेज खुलने पर आवश्यक जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।


लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।


आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।


आवेदन पत्र जमा करें और इसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

CISF: आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रूपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क में छूट दी गई है।

Updated on:
3 Apr 2025, 11:54 AM IST
Published on: