Rajasthan Patwari Exam: इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे। जो 300 अंकों का होगा। इस परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
RSMSSB Patwari Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग आरएसएसबी ने पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए RSMSSB Patwari Admit Card 2025 जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाना है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 12:00 तक और दूसरी शिफ्ट 3:00 से शाम 6:00 तक होगा।इस भर्ती के माध्यम से 3705 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है।
इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे। जो 300 अंकों का होगा। इस परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी। एक गलत उत्तर होने पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद जरूरी डिटेल्स उम्मीदवार अच्छे से जरूर चेक कर लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन कर लें।
इसके बाद ैक्रीन पर एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा।
डाउनलोड के ऑप्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड या सेव कर लें।