शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।

2 min read
Feb 17, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
exam

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस शतरंज खिलाड़ी ने हाल ही सर्वाधिक बाजियों में अजेय रहने का नया रेकॉर्ड बनाया?
(अ) मैगनस कार्लसन
(ब) जोर्डन वान
(स) विश्वनाथन आनंद
(द) यू यांग्यी

प्रश्न (2) - किसे सीआरपीएफ का नया महानिदेशक चयनित किया गया है?
(अ) विमल मनुजा
(ब) जे.पी. त्यागी
(स) ए.पी. माहेश्वरी
(द) आर.आर. रोड्रिग्स

प्रश्न (3) - भारतीय सेना ने 1965 और किस साल की लड़ाई में हिस्सा ले चुके सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को स्वतंत्रता सेनानियों की तरह विशेष पेंशन देने का प्रस्ताव किया है?
(अ) 1999
(ब) 1962
(स) 1987
(द) 1971

प्रश्न (4) - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तपेदिक के निदान हेतु किस देश के स्वदेशी उपकरण ट्रूनाट को सार्वजनिक करने की स्वीकृति दी?
(अ) चीन
(ब) भारत
(स) पाकिस्तान
(द) नेपाल

प्रश्न (5) - राजस्थान में बंजर एव व्यर्थ भूमि का सर्वाधिक क्षेत्र किस जिले में है?
(अ) जोधपुर
(ब) बीकानेर
(स) बाड़मेर
(द) जैसलमेर

प्रश्न (6) - 1857 ई. के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर-जनरल कौन था?
(अ) लार्ड लिटन
(ब) लॉर्ड कैनिंग
(स) लॉर्ड चेम्सफोर्ड
(द) लार्ड डलहौजी

प्रश्न (7) - निम्नलिखित में किसने श्रीभाष्य की रचना की?
(अ) रामानुजाचार्य
(ब) ज्ञानेश्वर
(स) कबीर
(द) सूरदास

प्रश्न (8) - केन्द्र राज्य संबंधों से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए केन्द्र सरकार ने किस आयोग का गठन किया था?
(अ) नानावटी आयोग
(ब) मंडल आयोग
(स) सरकारिया आयोग
(द) कोठारी आयोग

प्रश्न (9) - निम्नलिखित में से कौन एक ग्रन्थि नहीं है ?
(अ) थायराइड
(ब) अग्न्याशय
(स) यकृत
(द) जठर

प्रश्न (10) - मिस किम कैंपबेल किस देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रही हैं?
(अ) कनाडा
(ब) श्रीलंका
(स) फ्रांस
(द) इजरायल

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (द), 4. (ब), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (स), 9. (द), 10. (अ)

Published on:
17 Feb 2020 01:38 pm