Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - किस राज्य सरकार ने पांच वर्ष पूर्व प्रारंभ की गई प्रमुख जल संरक्षण परियोजना ‘जलयुक्ता शिवार’ को समाप्त कर दिया है?
(अ) कर्नाटक
(ब) महाराष्ट्र
(स) बिहार
(द) पंजाब
प्रश्न (2) - किसे हाल ही दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया है?
(अ) राम सिंह विधूड़ी
(ब) अजित पाल सिंह
(स) राम निवास गोयल
(द) केतन चौहान
प्रश्न (3) - किसने लिवा मिस डीवा यूनिवर्स 2020 का खिताब जीता?
(अ) एडलीन कैस्टेलिनो
(ब) आवर्ती चौधरी
(स) नेहा जयसवाल
(द) दीप्ति कुकरेती
प्रश्न (4) - मलेशिया के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही इस्तीफा दे दिया है?
(अ) नजीब रजाक
(ब) अतातुर्क बिलायक
(स) फरजान अली
(द) महातिर मोहम्मद
प्रश्न (5) - राजस्थान की किस जनजाति का मुख्य व्यवसाय सांपों को पकडऩा है-
(अ) कंजर
(ब) कालबेलिया
(स) कठोडिया
(द) सांसी
प्रश्न (6) - राजस्थान में दुलारी योजना का संबंध है-
(अ) अनुसूचित जाति की बालिकाओं के कल्याण से
(ब) किशोरी बालिकाओं को जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करने से
(स) ग्रामीण छात्राओं को स्कूल जाने हेतु नि:शुल्क बस यात्रा से
(द) उपरोक्त सभी
प्रश्न (7) - भारत में किस शिलाश्रय में सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए है?
(अ) घघरिया
(ब) भीमबेटका
(स) लेखाहिया
(द) आदमगढ़
प्रश्न (8) - निम्न में से कौन चंदेल शासक महमूद गजनवी से पराजित नहीं हुआ था?
(अ) धंग
(ब) विद्याधर
(स) जयशक्ति
(द) डंग
प्रश्न (9) - लहसुन की अभिलाक्षणिक गंध का कारण है-
(अ) क्लोरो यौगिक
(ब) सल्फर यौगिक
(स) फ्लोरीन यौगिक
(द) एसीटिक अम्ल
प्रश्न (10) - भारत में सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी कौन-सी है?
(अ) कृष्णा
(ब) गोदावरी
(स) कावेरी
(द) महानदी
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (स), 3. (अ), 4. (द), 5. (ब), 6. (ब), 7. (ब), 8. (ब), 9. (ब), 10. (ब)