शिक्षा

देशभर में MBBS की इतनी सरकारी और प्राइवेट सीटें, सबसे ज्यादा सीट इस राज्य में, देखें राज्यवार पूरी लिस्ट

NEET UG, MBBS Seats in India: देशभर के 780 मेडिकल कॉलेजों में 1,18,190 एमबीबीएस सीटें हैं। नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने राज्यवार और कॉलेजवार एमबीबीएस सीटों की संख्या जारी की है। देखें राज्यवार पूरी सूची।

3 min read
Apr 09, 2025
MBBS seats in medical colleges

MBBS Seats in India: भारत में कुल 780 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए 118,190 सीटें उपलब्ध हैं। हाल ही में, नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने राज्यवार और कॉलेजवार एमबीबीएस सीटों की संख्या जारी की है। एनएमसी द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए मेडिकल यूजी और पीजी कोर्सेज की प्रोविजनल सीटों की संख्या की जानकारी दी गई है। यह आंकड़ा 31 मार्च 2025 तक एनएमसी की वेबसाइट पर हितधारकों के लिए समीक्षा के उद्देश्य से उपलब्ध रहेगा। मेडिकल कॉलेजों को अपनी सीटों की संख्या को चेक करने के लिए कहा गया है, और यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट करने की व्यवस्था की गई है।

देशभर में मेडिकल शिक्षा और संस्थानों की निगरानी करने वाली एनएमसी के अनुसार, कर्नाटक में सबसे ज्यादा एमबीबीएस सीटें हैं, जहां 12,545 सीटें उपलब्ध हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 12,475 सीटें हैं। तमिलनाडु में 12,050, महाराष्ट्र में 11,846 सीटें हैं। अन्य राज्यों में तेलंगाना (9,040), गुजरात (7,250), आंध्र प्रदेश (6,785), राजस्थान (6,476), पश्चिम बंगाल (5,676), मध्य प्रदेश (5,200), और केरल (4,905) में सीटें उपलब्ध हैं।
बिहार में 2,995, ओडिशा में 2,725, छत्तीसगढ़ में 2,255, हरियाणा में 2,185, पंजाब में 1,850, पुडुचेरी में 1,830, असम में 1,650, दिल्ली में 1,497 और उत्तराखंड में 1,400 एमबीबीएस सीटें हैं।

अगर मेडिकल कॉलेजों की संख्या की बात करें तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 86 मेडिकल कॉलेज हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 80, तमिलनाडु में 77, और कर्नाटक में 73 मेडिकल कॉलेज हैं। अन्य राज्यों में तेलंगाना (65), राजस्थान (43), गुजरात (41), और आंध्र प्रदेश व पश्चिम बंगाल में 38-38 मेडिकल कॉलेज हैं। केरल में 34 और मध्य प्रदेश में 31 मेडिकल कॉलेज हैं। बिहार में 22, ओडिशा में 19, छत्तीसगढ़ में 16, हरियाणा में 13, असम में 14, पंजाब में 13, जम्मू और कश्मीर में 2, दिल्ली और उत्तराखंड में 10-10, झारखंड और पुडुचेरी में 9-9 मेडिकल कॉलेज हैं। हिमाचल प्रदेश में 8, मणिपुर में 4, त्रिपुरा में 3, और मेघालय में 2 मेडिकल कॉलेज हैं।
सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, चंडीगढ़, और दादरा और नगर हवेली जैसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रत्येक में केवल 1 मेडिकल कॉलेज है।

भारत में NEET UG के तहत MBBS सीटों की पूरी लिस्ट

राज्य (State)सरकारी (Government)गवर्नमेंट सोसायटी (Govt. Society)प्राइवेट (Private)सोसायटी (Society)ट्रस्ट (Trust)कुल सीटें (Total Seats)
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)53752009501250470012475
बिहार (Bihar)1645--25011002995
राजस्थान (Rajasthan)43261006504509506476
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)2700--80017005200
महाराष्ट्र (Maharashtra)6025-400300512111846
उत्तराखंड (Uttarakhand)800--3003001400
पश्चिम बंगाल (West Bengal)3826-35035011505676
कर्नाटक (Karnataka)380-250200829512545
केरल (Kerala)1755--15030004905
गुजरात (Gujarat)26501600450-25507250
हरियाणा (Haryana)835-3001509002185
दिल्ली (Delhi)1247--1501001497
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)3385-15075025006785
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)1555-250450-2255
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)770---150920
झारखंड (Jharkhand)805---2501055
पंजाब (Punjab)850---10001850
ओडिशा (Odisha)1725--1009002725
तेलंगाना (Telangana)4290-150160030009040
तमिलनाडु (Tamil Nadu)5350-300150625012050
चंडीगढ़ (Chandigarh)150----150

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
गवर्नमेंट सोसायटी - 200
सरकारी - 5375
प्राइवेट - 950
सोसायटी - 1250
ट्रस्ट - 4700
कुल सीटें - 12475

बिहार (Bihar)
सरकारी - 1645
सोसायटी - 250
ट्रस्ट - 1100
कुल सीटें - 2995

राजस्थान (Rajasthan)
सरकारी - 4326
गवर्नमेंट सोसायटी - 100
प्राइवेट - 650
सोसायटी - 450
ट्रस्ट - 950
कुल सीटें - 6476

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
सरकारी - 2700
सोसायटी - 800
ट्रस्ट - 1700
कुल सीटें - 5200

महाराष्ट्र (Maharashtra)
सरकारी - 6025
प्राइवेट - 400
सोसायटी - 300
ट्रस्ट - 5121
कुल सीटें - 11846

उत्तराखंड (Uttarakhand)
सरकारी - 800
सोसायटी - 300
ट्रस्ट - 300
कुल सीटें -1400

पश्चिम बंगाल (West bengal)
सरकारी - 3826
प्राइवेट - 350
सोसायटी - 350
ट्रस्ट - 1150
कुल सीटें - 5676

कर्नाटक (Karnataka)
सरकारी - 380
प्राइवेट- 250
सोसायटी - 200
ट्रस्ट - 8295
कुल सीटें -12545

केरल (Kerala)
सरकारी - 1755
सोसायटी - 150
ट्रस्ट - 3000
कुल सीटें -4905

गुजरात (Gujarat)
गवर्नमेंट सोसाएटी - 1600
सरकारी - 2650
प्राइवेट - 450
ट्रस्ट - 2550
कुल सीटें - 7250

हरियाणा (Haryana)
सरकारी - 835
प्राइवेट - 300
सोसायटी - 150
ट्रस्ट - 900
कुल सीटें -2185

दिल्ली (Delhi)
सरकारी - 1247
सोसायटी - 150
ट्रस्ट - 100
कुल सीटें -1497

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)
सरकारी - 3385
प्राइवेट - 150
सोसायटी - 750
ट्रस्ट - 2500
कुल सीटें - 6785

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)
सरकारी - 1555
प्राइवेट - 250
सोसायटी - 450
कुल सीटें -2255

हरियाणा (Haryana)
सरकारी - 835
प्राइवेट - 300
सोसायटी - 150
ट्रस्ट - 900
कुल सीटें -2185

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)
सरकारी - 770
ट्रस्ट - 150
कुल सीटें - 920

झारखंड (Jharkhand)
सरकारी - 805
ट्रस्ट - 250
कुल सीटें -1055

पंजाब (Punjab)
सरकारी - 850
ट्रस्ट - 1000
कुल सीटें -1850

ओडिशा (Odisha)
सरकारी - 1725
सोसायटी - 100
ट्रस्ट - 900
कुल सीटें -2725

तेलंगाना (Telangana)
सरकारी - 4290
प्राइवेट - 150
सोसायटी - 1600
ट्रस्ट - 3000
कुल सीटें -9040

तमिलनाडु (Tamil Nadu)
सरकारी - 5350
प्राइवेट - 300
सोसायटी - 150
ट्रस्ट - 6250
कुल सीटें -12050

चंडीगढ़ (Chandigarh)
सरकारी - 150

ये भी पढ़ें

Bihar ITI Admission 2025: आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक होगा आवेदन

Also Read
View All

अगली खबर