28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agniveer Army: सेना में भर्ती का एक और मौका, अग्निवीर में आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, जानें डिटेल्स

Agniveer: चार साल की सेवा पूरी करने पर अग्निवीरों को 11.71 लाख रुपये की सेवा निधि मिलेगी, जिसमें जमा राशि और उस पर मिलने वाला ब्याज शामिल है। इसके अतिरिक्त...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 9 Apr 2025, 9:41 AM IST

Agniveer Admit Card: अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, जनवरी 2026 में होगी रैली...(photo-patrika)

Agniveer Admit Card: अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, जनवरी 2026 में होगी रैली...(photo-patrika)

Agniveer Army: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ा दी गई है। पहले जहां अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2025 तय की गई थी, वहीं अब अभ्यर्थी 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती परीक्षा जून 2025 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जून में जारी किए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होमगार्ड भर्ती के ये हैं परीक्षा सेंटर, देखिए पूरी लिस्ट

Agniveer Vacancy: ये होनी चाहिए योग्यता

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
आवश्यक अंक: कुल 45% और प्रत्येक विषय में कम से कम 33%
यदि आवेदक के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है तो ड्राइवर पदों में प्राथमिकता दी जा सकती है।

अग्निवीर (टेक्निकल)
योग्यता: 12वीं पास (विषय: फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, अंग्रेजी)
न्यूनतम कुल अंक: 50%, प्रत्येक विषय में कम से कम 40%

अग्निवीर क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
योग्यता: किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास
न्यूनतम अंक: कुल 60%, हर विषय में 50%, अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स/बुककीपिंग में कम से कम 50%
टाइपिंग टेस्ट देना अनिवार्य

अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास)
न्यूनतम योग्यता: क्रमशः 10वीं और 8वीं पास
हर विषय में न्यूनतम 33% अंक अनिवार्य

Agniveer: आयु सीमा (पद के अनुसार)

पदआयु सीमा
अग्निवीर जीडी/टेक्निकल/ट्रेड्समैन17.5 से 21 वर्ष (जन्म तिथि: 01/10/2004 से 01/04/2008)
सैनिक टेक्निकल17.5 से 23 वर्ष (जन्म तिथि: 01/10/2002 से 01/04/2008)
सिपाही फार्मा19 से 25 वर्ष (जन्म तिथि: 01/10/2000 से 01/04/2006)
जेसीओ धार्मिक शिक्षक25 से 34 वर्ष (01/10/2025 तक)
जेसीओ कैटरिंग21 से 27 वर्ष
हवलदार20 से 25 वर्ष

Army Agniveer: वेतन और अन्य लाभ

सेवा वर्षमासिक वेतननकद राशिकोरपस फंड में योगदान
1वां वर्ष₹30,000₹21,000₹9,000
2वां वर्ष₹33,000₹23,100₹9,900
3वां वर्ष₹36,500₹25,580₹10,950
4वां वर्ष₹40,000₹28,000₹12,000

Army Agniveer Vacancy: इतनी मिलेगी सेवा निधि


चार साल की सेवा पूरी करने पर अग्निवीरों को 11.71 लाख रुपये की सेवा निधि मिलेगी, जिसमें जमा राशि और उस पर मिलने वाला ब्याज शामिल है। इसके अतिरिक्त, चयनित युवाओं को मुफ्त चिकित्सा सुविधा, CSD कैंटीन की सुविधा और 48 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी प्राप्त होगा। तकनीकी या फार्मा जैसे पदों पर चयनित उम्मीदवारों को विशेष भत्ते भी दिए जा सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड के लिए ऐसे भर सकते हैं फॉर्म, जान लें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग