
Bihar Homeguard Vacancy 2025
Bihar Homeguard Vacancy 2025: बिहार में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 15,000 पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती केवल बिहार के निवासियों के लिए है और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी।
| जिला | स्थान |
|---|---|
| पटना | केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, बिहटा |
| नालंदा | दीपनगर स्टेडियम एवं जे.पी. कॉलेज, गोलपुर |
| रोहतास | पुलिस केंद्र, डिहरी और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2, डिहरी |
| भोजपुर | न्यू पुलिस केंद्र, आरा |
| बक्सर | पुलिस लाइन, बक्सर और बी.एम.पी. मैदान, डुमरांव |
| कैमूर (भभुआ) | जगजीवन स्टेडियम, कैमूर |
| गया | मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, पुलिस लाइन गया, और बीएमपी-17 |
| जहानाबाद | पुलिस केंद्र, जहानाबाद |
| मुजफ्फरपुर | एम.आई.टी. मैदान और एल.एस. कॉलेज मैदान |
| गोपालगंज | भी.एम. फिल्ड, गोपालगंज |
| सिवान | राजेंद्र स्टेडियम, सिवान |
| छपरा | जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा |
| नवादा | आई.टी.आई. मैदान, नवादा |
| औरंगाबाद | गांधी मैदान, औरंगाबाद |
| समस्तीपुर | पुलिस केंद्र, इंदिरा स्टेडियम, यूआर कॉलेज, एलकेबीडी कॉलेज |
| मधुबनी | हवाई अड्डा मैदान, मधुबनी और आर.एन. कॉलेज मैदान, पंडौल |
| दरभंगा | नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-13 का परेड ग्राउंड |
| वैशाली | पुलिस केंद्र, हाजीपुर और राजनारायण कॉलेज, हाजीपुर |
| मोतिहारी | गांधी मैदान, मोतिहारी |
| बेतिया | महाराजा स्टेडियम, बेतिया |
| शिवहर | श्री नवाब उच्चतर विद्यालय, शिवहर |
| सीतामढ़ी | पुलिस केंद्र और हवाई अड्डा मैदान, डुमरा |
| मधेपुरा | बी.एन. मंडल स्टेडियम, मधेपुरा |
| भागलपुर | तिलकामांझी विश्वविद्यालय स्टेडियम |
| सुपौल | सुपौल स्टेडियम |
| सहरसा | सहरसा स्टेडियम |
| मुंगेर | पोलो मैदान, मुंगेर |
| लखीसराय | गांधी मैदान, लखीसराय |
| शेखपुरा | आजाद मैदान, चेवाड़ा |
| खगड़िया | जन नायक कर्पूरी ठाकुर उच्च विद्यालय, खगड़िया |
| जमुई | श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम, जमुई |
| बेगूसराय | बीएमपी-8 और पुलिस केंद्र, बेगूसराय |
| अररिया | अररिया कॉलेज, अररिया |
| किशनगंज | शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम |
| कटिहार | राजेंद्र स्टेडियम और बीएमपी-7 |
| बांका | पुलिस केंद्र मैदान, बांका |
| पूर्णिया | इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया |
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
1. पासपोर्ट साइज फोटो
2. हस्ताक्षर
3. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
4. जन्मतिथि प्रमाण पत्र (मैट्रिक या समकक्ष)
5. इंटरमीडिएट (12वीं) पास का प्रमाण पत्र
6. आरक्षण के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
इस भर्ती के लिए बिहार पुलिस विभाग की ओर से खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक इस भर्ती में अभ्यर्थी केवल अपने जिले की वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिले के बाहर के आवेदक का आवेदन स्वीकार नहीं होगा। एक से अधिक जिले के लिए आवेदन करने वालों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Updated on:
08 Apr 2025 01:16 pm
Published on:
08 Apr 2025 01:16 pm
