
Assistant Professor Vacancy
Assistant Professor Vacancy: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। यह भर्तियां राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में की जाएंगी। कुल 25 विभागों में वैकेंसी निकाली गई हैं, जिनमें सबसे अधिक पद एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, एमडी/एमएस प्राप्त करने के बाद किसी मेडिकल कॉलेज में कम से कम तीन साल का सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर का अनुभव अनिवार्य है। बिहार स्वास्थ्य सेवा के अधिकारी, जिनके पास विषय विशेष में पीजी डिग्री और तीन वर्ष का शिक्षण अनुभव है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा
सभी वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 48 वर्ष
वेतनमान
15,600 – 39,100 रूपये
ग्रेड पे: 6,600 रूपये
आवेदन की तिथि
शुरुआत: 8 अप्रैल 2025
अंतिम तिथि:7 मई 2025
आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in
| क्रमांक | विभाग | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | एनाटॉमी | 69 |
| 2 | एनेस्थिसियोलॉजिस्ट | 125 |
| 3 | बायोकेमिस्ट्री | 60 |
| 4 | दंत रोग | 23 |
| 5 | नेत्र रोग | 64 |
| 6 | नाक, कान व गला | 65 |
| 7 | फॉरेंसिक मेडिसिन (एफएमटी) | 59 |
| 8 | माइक्रोबायोलॉजी | 60 |
| 9 | मेडिसिन (औषधि) | 120 |
| 10 | ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग) | 76 |
| 11 | स्त्री एवं प्रसूति रोग | 120 |
| 12 | मनोरोग | 63 |
| 13 | फिजियोलॉजी | 62 |
| 14 | फार्माकोलॉजी | 59 |
| 15 | सामुदायिक चिकित्सा (पीएसएम) | 56 |
| 16 | पैथोलॉजी | 84 |
| 17 | पीडियाट्रिक्स (शिशुरोग) | 106 |
| 18 | पीएमआर | 43 |
| 19 | रेडियोलॉजी | 73 |
| 20 | त्वचा एवं यौन रोग | 67 |
| 21 | टीबी एवं चेस्ट | 68 |
| 22 | जेरियाट्रिक्स | 36 |
| 23 | रेडियोथेरेपी | 76 |
| 24 | स्पोर्ट्स मेडिसिन | 3 |
| 25 | इमरजेंसी मेडिसिन | 74 |
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगा। जिसमें एमडी/एमएस/एमडीएस के अंक, पीएचडी/डीएनबी (सुपरस्पेशियलिटी) के अंक, सरकारी सेवा में कार्यानुभव (अधिकतम 10 अंक), साक्षात्कार (अधिकतम 6 अंक) शामिल है।
Updated on:
05 Apr 2025 11:02 am
Published on:
05 Apr 2025 11:02 am
