शिक्षा

Income Tax Vacancy 2024 : इनकम टैक्स में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी

Income Tax Vacancy 2024 : इस भर्ती के माध्यम से कुल 7 पदों पर बहाली की जाएगी। जिसमें सीनियर पर्सनल सेक्रेटरी, असिस्टेंट, पर्सनल सेक्रेटरी...
2 min read
Income Tax Vacancy 2024

Income Tax Vacancy 2024 : इनकम टैक्स में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में अपीलीय न्यायाधिकरण(SAFEMA) के कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यताएं रखते हैं वे इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर तय की गई है।

Income Tax Vacancy 2024 : इतने पदों पर होगी भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से कुल 7 पदों पर बहाली की जाएगी। जिसमें सीनियर पर्सनल सेक्रेटरी, असिस्टेंट, पर्सनल सेक्रेटरी, कोर्ट मास्टर और स्टाफ कार ड्राइवर शामिल है। इस वैकेंसी से संबंधित अधिक जानकारी इस नोटिफिकेशन के माध्यम से देखी जा सकती है। Income Tax Vacancy 2024

Income Tax Vacancy 2024 : इन पदों पर है वैकेंसी


इनकम टैक्स की इस वैकेंसी के लिए अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है। जिसे वैकेंसी के नोटिफिकेशन के माध्यम से देखा जा सकता है। सीनियर पर्सनल सेक्रेटरी के लिए 1 पद, पर्सनल सेक्रेटरी के 3 पद असिस्टेंट के 1 पद, कोर्ट मास्टर के 1 पद और स्टाफ कार चालक के 1 पद के लिए वैकेंसी निकाली गई है।

Income Tax Vacancy 2024 : इतनी मिलेगी सैलरी


इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। सीनियर पर्सनल सेक्रेटरी के पद को 47600 से 1 लाख 51 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी। वहीं पर्सनल सेक्रेटरी के पद के लिए 44900 से 142400 तक की सैलरी दी जाएगी। असिस्टेंट के लिए 35400 से 112400 रूपये तक की सैलरी दी जाएगी।

Updated on:
25 Oct 2024 12:23 pm
Published on:
23 Oct 2024 08:05 pm
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान