
Rajasthan RSMSSB CET: Rajasthan RSMSSB CET 2024 को लेकर जरुरी अपडेट सामने आ गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने 23 अक्तूबर 2024 को राजस्थान RSMSSB CET ग्रेजुएशन स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन करेक्शन विंडो खोल दी है। जो भी उम्मीदवार अपने फॉर्म विवरण में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर बदलाव कर सकते हैं।
बदलाव के लिए सबसे पहले उम्मीमदवार को आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर जाना होगा।
जरुरी डिटेल्स भरकर लॉगिन कर लें।
लॉगिन के बाद आपकी OTR प्रोफाइल सामने खुल जाएगी।
जिस भी विवरण में बदलाव करना चाहते हैं, उसमें बदलाव करें।
बदलाव के बाद जरुरी शुल्क जमा कर दें।
विवरण में बदलाव के बाद फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
बदलाव विवरण में शैक्षणिक योग्यता विवरण में केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकता है। इसमें बदलाव करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले ओटीआर पेज पर अपनी शैक्षणिक योग्यता में बदलाव करना होगा। इसके बाद शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार अपनी श्रेणी, विशेष श्रेणी, वैवाहिक स्थिति आदि में भी बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए 300 रूपये का बदलाव शुल्क भी देना होगा। यह करेक्शन विंडो(Correction Window) 1 नवंबर 2024 को बंद हो जाएगी।
Updated on:
25 Oct 2024 12:25 pm
Published on:
23 Oct 2024 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
